The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • khallas song to reappear in a new avtar in Ram Gopal Verma's next film Veerappan

बचके तू रहना, रामू फिर से करेंगे 'खल्लास!'

राम गोपाल वर्मा की नयी फिल्म आ रही है. वीरप्पन. उसमें एक गाना है. 'खल्लास'. वही जो कंपनी फिल्म में था.

Advertisement
pic
16 मई 2016 (अपडेटेड: 16 मई 2016, 07:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फ़िल्म आई थी कंपनी. साल 2002. सुरेश ओबेरॉय का लड़का अपनी पहली फ़िल्म कर रहा था. नाम था विवेक ओबेरॉय. फ़िल्म बनाई राम गोपाल वर्मा ने. लेकिन एक चीज़ और आई इसी फिल्म के साथ. आइटम सॉन्ग. और हमें नाम मालूम चला ईशा कोप्पिकर का. 'बचके तू रहना रे बचके तू रहना, नहीं दूजा मौका मिलेगा संभलना...' भरे हुए किसी डिस्को में अंधेरे और उजाले का खेल खेलती लाइटों के बीच बेसुध हुई नाच रही थीं. और बार-बार कह रही थी - 'खल्लास!' - गाने का शीर्षक. वही गाना फिर से वापस आ गया. लाये हैं फिर से राम गोपाल वर्मा. अपनी नयी फ़िल्म में. जो बनी है वीरप्पन के ऊपर. फ़िल्म का नाम भी वीरप्पन ही है. नए पैकेट में माल भले ही पुराना है लेकिन बेहतर है. मेक-ओवर किया गया है. काफी हद तक सफल भी लग रहा है. गाना एक बार सुन लो तो दिमाग पर चढ़ जाता है. इसमें पुराने 'खल्लास' का भी हाथ माना जा सकता है. गाना फिर से आइटम नंबर ही लग रहा है. लेकिन इस बार ईशा नहीं ज़रीन खान आई हैं. पूरा मामला क्या है, गाना फिल्म में होगा या नहीं, या सिर्फ़ प्रमोशन के लिए है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही मालूम चलेगा. तब तक गाना देखिये:   https://www.youtube.com/watch?v=NT-dRsPuQpo

Advertisement

Advertisement

()