The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Khalistani Terrorist who escaped from Nabha jail captured in Delhi

नाभा जेल से फ़रार खालिस्तानी हरमिंदर सिंह मिंटू गिरफ़्तार

भेष बदलकर भागने की फिराक में था.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
28 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2016, 10:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सोमवार को सुबह दिल्ली में पंजाब और दिल्ली पुलिस की पार्टनरशिप में हुई तलाशी में खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के चीफ़ हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ़्तार कर लिया गया. मिंटू को सुबह साढ़े तीन बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ़्तार किया गया. उसने अपने बालल और दाढ़ी काट कर भेष बदल लिया था. मगर बावजूद इसके उसकी पहचान कर ली गयी. 27 नवंबर को दस हथियारबंद हमलावरों ने पटियाला की नाभा जेल पर हमला कर दिया. खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को अपने साथ लेकर फरार हो गए. हरमिंदर के अलावा पांच और गैंगस्टर भी छुड़ाए गए. पंजाब पुलिस ने इस घटना के फौरन बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से सटे बॉर्डर पर हाई-अलर्ट जारी कर कर दिया. जोरों-शोरों से मिंटू को ढूंढा जाने लगा. कहते हैं कि किसी के भी भागने के बाद ज्यों-ज्यों समय बीतता जाता है त्यों-त्यों उसके मिलने या पकड़े जाने की संभावना कम होने लगती है. लिहाज़ा जेल से फरार होने के तुरंत बाद मिंटू को पकड़ने की कोशिशें पूरी ताजात के साथ की जाने लगीं. पूरी टाइमलाइन: हरमिंदर ने जेल से भागकर कैथल बस स्टैंड से अपने साथी कश्मीर सिंह के साथ बस ली. इस बस से कुरुक्षेत्र के पास मिंटू उतर गया. यहां से दूसरी बस पकड़ी. पानीपत के लिए. पानीपत उतर के दिल्ली की बस पकड़ी. मिंटू दिल्ली पहुंचते ही सीधे निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा. उसके पास पनवेल का एक टिकट था. पनवेल का टिकट उसके पास कैसे आया, मालूम नहीं पनवेल से उसे गोआ जाना था जहां से वो देश छोड़ने की फिराक में था. मिंटू के बाकी साथी भी निजामुद्दीन के पास भोगल इलाके में छुपे हैं. ऐसा पुलिस को मालूम चला है. वहां पुलिश रेड पे रेड मार रही है. पंजाब पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवंबर 2014 में थाइलैंड से आ रहे खालिस्तानी चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार किया था. वो मलयेशिया के फर्जी पासपोर्ट पर ट्रैवल कर रहा था, जिसमें उसका नाम गुरदीप सिंह लिखा हुआ था. मिंटू पर दस आतंकी मामले दर्ज थे, जिसमें सिरसा के डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम पर 2008 में हुआ हमला और 2010 में हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर धमाका करने की कोशिश शामिल है. मिंटू का नाम शिव सेना के तीन नेताओं की हत्या करने के केस में भी है. इतवार की दोपहर भागे बदमाशों में से मिंटू के पकड़े जाने के बाद उसके साथ भागे बाकी बदमाशों की तलाश जारी रक्खी गयी है. यूपी पुलिस भी इसमें खासी एक्टिव है. पुलिस और इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के हिसाब से ये भागे हुए 6 लोग देश के नॉर्थ स्टेट्स में छुपने के लिए जायेंगे. इतवार को ही जेल से भगाने की पूरी प्लानिंग के प्लानर पलविंदर को उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया गया था. इसके साथ ही 3 भागे हुए बदमाशों की तस्वीरें मिली हैं:
escape 1
escape 2
escape 3

Advertisement

Advertisement

()