The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kevin Pietersen of England popularized Switch Hit in all formats of Cricket

वो अद्भुत बल्लेबाज जो क्रिकेट बैट को टेनिस रैकेट बना देता था

क्रिकेट में स्विच हिट शुरू करने वाले का जन्मदिन है आज.

Advertisement
pic
27 जून 2018 (अपडेटेड: 27 जून 2019, 08:41 AM IST)
Img The Lallantop
केविन पीटरसन आंख झपकते ही साइड बदल लेते थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
हर क्रिकेटर की अपनी पहचान होती है. अपना स्टाइल होता है. किसी का बॉलिंग स्टाइल अलग तो किसी का बैटिंग स्टांस. किसी की कोई शॉट अलग है, तो किसी की यॉर्कर. मगर बात जब केविन पीटरसन की हो तो इस क्रिकेटर का एक ही स्टाइल याद आता है. वो है स्विच हिट.
साउथ अफ्रीका में पैदा हुए और इंग्लैंड के लिए खेले इस स्टाइलिश बैट्समेन ने स्विच हिट नाम की एक शॉट खेली और दुनिया देखती रह गई. साल 2006 में इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा था. मुथैय्या मुरलीधरन की गेंद पर केविन पीटरसन ने पहली बार ये गजब की शॉट खेली. मुरली की गेंद खूब टर्न कर रही थी और पीटरसन गेंद को मिड-विकेट और डीप स्क्वायर लेग पर मारकर थक चुके थे. अब जैसे ही मुरली ने अपना बॉलिंग एक्शन खत्म किया, पीटरसन ने तुरंत स्टांस बदला. यानी राइट हैंड साइड से लेफ्ट हैंड कर लिया और गेंद सीमा रेखा के बाहर. फील्डिंग कप्तान की सारी प्लैनिंग धरी की धरी रह गई. 2006 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट की तीन पारियों में तीन शतक जड़ने वाले केविन पीटरसन ने ग्राहम गूच के बाद
वीडियो देखिए:

पीटरसन की ये शॉट पॉपुलर तो हुई. मगर इस पर बहस भी शुरू हो गई. जहां इस शॉट को देखकर क्रिकेट फैंन्स और नियम बनाने वाले चौंक गए, वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये महज एक स्किल है. मगर बहस इस बात पर तेज हुई कि इस तरह से अचानक साइड बदल लेने से गेंदबाज को नुकसान हो रहा है. फील्डिंग दाएं हाथ के बल्लेबाज के हिसाब से सेट की जाती है और बल्लेबाज इसके उलट साइड से बैटिंग करने लगता है. अपनी इस नई शॉट के बारे में बताते हुए केविन पीटरसन ने बाद में बताया कि वो बचपन में सक्वैश टैनिस खेलते थे और इस गेम में बैक हैंड कुछ इसी तरह से खेला जाता है.
kevin
मार्च 2018 में पीटरसन ने क्रिकेट के हर फॉरमेट से सन्यास ले लिया था.

वैसे क्रिकेट में  इस शॉट को पीटरसन से पहले दूसरे बल्लेबाजों ने भी खेलने की कोशिश की  है. इसे स्वीप शॉट कहा गया. जिसके साथ पाकिस्तान के मुश्ताक़ मोहम्मद ने 1970 के दशक में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए खूब प्रयोग किए. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग ने 1987 के वर्ल्ड कप में इस तरह के भी इस तरह के शॉट्स खेले थे. बाद में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लाअर और सचिन तेंडुलकर ने भी स्वीप शॉट्स की वैरिएशन दिखाई.
एक नमूना ये भी:

मगर केविन पीटरसन की स्विच हिट अपने आप में नई चीज थी जो इस खिलाड़ी की पहचान बन गई. इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट मैच और 136 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले पीटरसन  ने अपने करियर में कई कीर्तिमान रचे. टेस्ट में 23 और वनडे में 9 शतक मारने वाले केविन पीटरसन ने टीम को कई फंसे हुए मैचों से निकाला. मगर कई मौकों पर वो अपने बयानों के चलते भी फंसते रहे. इन दिनों सोशल मीडियो पर सक्रिय रहते हैं और क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करते हैं.
केविन पीटरसन की 5 बेस्ट पारियां:



वीडियो: जब भारत-श्रीलंका के बीच हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दंगा भड़कने की स्थिति बन गयी थी

Advertisement

Advertisement

()