The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kerela skateboarder on the way from kanyakumari to kashmir died in road accident in panchkula haryana

स्केट बोर्ड पर कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे युवक को हरियाणा में ट्रक ने कुचल दिया, मौत!

“मैं कश्मीर से केवल 600 किलोमीटर दूर हूं. कश्मीर पहुंचने में और 15 दिन लग सकते हैं.”

Advertisement
pic
3 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2022, 12:27 PM IST)
anas hajas Kanyakumari-Kashmir skateboard trip haryana
अनस हजस (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा (Haryana) के पंचकूला (Panchkula) में मंगलवार, 2 अगस्त को एक सड़क हादसे (Road Accident) में स्केटबोर्ड (Skateboard) पर सवार युवक की मौत हो गई. युवक का नाम अनस हजस (Anas Hajas) बताया जा रहा है. केरल (Kerala) का रहने वाला अनस अपने स्केटबेर्ड पर ही कन्याकुमारी से कश्मीर (Kanyakumari-Kashmir) का सफर तय कर रहा था. एक्सीडेंट के दौरान वो पंचकूला के पिंजौर से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ जा रहा था. तभी अनस को रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे टक्कर मार दी. उसे पास के कालका सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

टक्कर मारकर ट्रक फरार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर जानकारी देते हुए पिंजौर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी राम करण ने बताया-

“वो अपने स्केटबोर्ड पर था जब एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था. आईपीसी की धारा 304 ए और 279 के तहत FIR दर्ज की गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा.”

कौन है केरल का स्केटबोर्डर अनस हजस? 

31 साल के अनस केरल में तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडु के रहने वाले थे. हजस की मां का नाम शैला बीवी है. पिता अलियारकुंजी सऊदी अरब में काम करते हैं. कंप्यूटर साइंस में ग्रजुएशन करने के बाद अनस ने तिरुवनंतपुरम में टेक्नोपार्क में एक आईटी फर्म में नौकरी की. तीन साल पहले ही अनस ने स्केटिंग बोर्ड खरीदा था और ट्रेनिंग शुरू की.

स्केटबोर्ड पर कंबोडिया जाने वाला था

हजस ने स्केटिंग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लंबी दूरी तय करने का अभियान शुरू किया था. इसमें अनस के मां बाप का भी पूरा सपोर्ट था. कन्याकुमारी-कश्मीर का सफर पूरा करने के बाद उसने स्केटबोर्ड पर ही भूटान, नेपाल और कंबोडिया जाने की योजना बनाई थी. सफर शुरू करने से पहले हजस ने अपने परिवार और दोस्तों को इसकी जानकारी भी दी थी.

'सब सुरक्षित है, धन्यवाद'

29 मई को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3511 किलोमीटर लंबे सफर की शुरुआत हुई और 30 जुलाई को अनस हरियाणा-पंजाब सीमा पर पहुंचा. तब एक सोशल मीडिया पोस्ट में उसने सफर के बारे में अपडेट देते हुए बताया-

“मैं कश्मीर से केवल 600 किलोमीटर दूर हूं. कश्मीर पहुंचने में और 15 दिन लग सकते हैं. मैं दिन में सिर्फ 40 से 50 किमी ही स्केटिंग कर रहा हूं.”

इसके बाद अनस ने कहा कि अब तक सब कुछ सुरक्षित है. सभी को धन्यवाद. 

देखें वीडियो- हरियाणा: डीएसपी को कुचलने से पहले ये बोला था डंपर का ड्राइवर, चश्मदीदों ने बताया!

Advertisement

Advertisement

()