मुस्लिम लड़के की हत्या, 2 दिन शिव मंदिर में नहीं हुई पूजा
केरल का ये मंदिर इस बार फेस्टिवल भी नहीं मनाएगा. 10 दिन का ये फेस्टिवल 9 फरवरी से शुरू होना था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऐसे वक्त में जब 'इंसान का इंसान से हो भाईचारा' वाली लाइन फर्जी सी लगने लगी थी. तभी केरल से एक दुखद घटना के बाद ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर मन में इंसानी दुनिया के लिए यकीन कुछ और बढ़ जाता है. केरल में कुछ दिन पहले 23 साल के मुस्लिम लड़के एमवी शबीर को पीट-पीटकर मार डाला गया था. एमवी शबीर की मौत के बाद केरल के शिव मंदिर में दो दिनों तक पूजा नहीं की गई.
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, तिरुअंतपुरम जिले के अत्तिंगल के शिव मंदिर में सालाना फेस्टिवल मनाया जाता है. इस फेस्टिवल के आर्गेनाइजर्स में शबीर भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि बीते साल फेस्टिवल के दौरान एक हाथी के आपे से बाहर हो जाने की वजह से शबीर का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते रविवार को चार लोगों ने शबीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. शबीर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
https://www.youtube.com/watch?v=MFplrMNq2XU
नहीं बजेगी घंटी, न बजेगा शंख
मंदिर कमेटी ने तय किया कि शबीर को सम्मान देने के लिए सोमवार और मंगलवार को पूजा नहीं की जाएगी. न घंटी बजेगी और न ही शंख बजाया जाएगा. बता दें ये उस मंदिर की बात है, जहां दिन में पांच बार पूजा की जाती है.
मंदिर कमेटी के मेंबर एन उन्नी ने कहा, 'ये धर्म से आगे बढ़कर वाली दोस्ती थी. हमने मंदिर कमेटी के मेंबर शबीर को कभी मुस्लिम की तरह नहीं देखा.'उन्नी के मुताबिक, 'मंदिर के कामों में शब्बीर सबसे ज्यादा एक्टिव था. फेस्टिवल 'आनंनदम के लिए शबीर पूरे हफ्ते लोगों के घर जाता. चावल और नारियर इकट्ठा करता. जबकि मैं सिर्फ एक दिन ही जा पाया.' मंदिर कमेटी ने फैसला किया है कि इस बार आनंदम फेस्टिवल भी नहीं मनाया जाएगा. 10 दिन का ये फेस्टिवल 9 फरवरी से शुरू होना था.

