केरल निकाय चुनाव: LDF के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने बड़ी बात कह दी
लोकसभा में एक सीट पर सिमटने वाली पार्टी ने निकाय चुनाव में कमाल कर दिया है.
Advertisement

केरल में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. आज यानी 16 दिसंबर को 1199 स्थानीय निकाय के नतीजे आएंगे. इनमें 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 86 नगर पालिका और 6 नगर निगम शामिल हैं. वोटिंग के दौरान की एक तस्वीर-PTI
केरल. यहां स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में CPM-led LDF ने शानदार प्रदर्शन किया है. 941 ग्राम पंचायत में से 500 से ज्यादा पर जीत हासिल की है. वहीं जिला पंचायत की 14 में से 10 और 152 ब्लॉक पंचायत में 108 सीटों पर जीत हासिल की है. केवल नगरपालिका के मामले में LDF पर UDF को बढ़त मिली है.
इस चुनाव में वामपंथी दलों के नेतृत्व वाले (LDF) कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और BJP चुनाव मैदान में थे. नतीजों के मुताबिक स्थिति ये हैः
ग्राम पंचायत: सीटें-941
CPIM-led LDF-514 Congress-led UDF-375 अन्य-29 NDA-23Corporation: सीटें-6
LDF-3 UDF-3म्युनिसिपलिटी: सीटें-86
UDF-45 LDF-35 OTH-4 NDA-2जिला पंचायत: सीटें-14
LDF-10 UDF-4 NDA-0ब्लॉक पंचायत: सीटें-152
LDF-108 UDF-44 NDA-0 OTH-0 केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ट्वीट किया,थैंक्यू केरल. LDF में भरोसा जताने के लिए शुक्रिया. हम केरल के लोगों के भरोसे और आत्मविश्वास को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. यह धर्मनिरपेक्षता और समावेशी विकास की जीत है. सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को मेरी हार्दिक बधाई.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि LDF को स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत मिली. यह राज्य के लोगों की जीत है. यह चुनाव परिणाम उन लोगों को जवाब है जो केरल को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के प्रयासों को पराजित किया गया है. परिणामों से पता चलता है कि UDF और उसकी अवसरवादी राजनीति के लिए केरल में कोई जगह नहीं है. कांग्रेस BJP के साथ झूठे अभियान चला रही थी और LDF को बदनाम कर रही थी. यह सफल नहीं हुआ. केरल BJP के चीफ के सुरेंद्रन ने ANI से बातचीत में कहा,Thank you Kerala. Thank you for reposing faith in LDF. We are humbled by the trust and the confidence of the people of Kerala. This is a victory for secularism and inclusive development. My warm greetings to all the elected representatives. pic.twitter.com/KGnAb6Xj4f
— Pinarayi Vijayan (@vijayanpinarayi) December 16, 2020
निकाय चुनाव में पार्टी का सीट शेयर बढ़ा है. लोगों ने पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया है. पिछले इलेक्शन में तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं. लेकिन इस बार उसे सिर्फ 8 सीटें मिली हैं. राज्य में CPI(M) और BJP के बीच मुकाबला है.
पिछली बार के नतीजे क्या थे? 2015 के निकाय चुनाव में 941 ग्राम पंचायतों में से LDF ने 551 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि UDF ने 362 पंचायत पर कब्जा जमाया था. NDA ने 17 पर जीत हासिल की थी. 152 ब्लॉक पंचायतों में से LDF ने 88, UDF ने 62, एक NDA और एक अन्य के खाते में गई थी. 14 जिला पंचायतों में से LDF और UDF ने 7-7 पर जीत दर्ज की थी, जबकि NDA का खाता नहीं खुला था.BJP's seat share has increased in #KeralaLocalBodyElection. People accepted Narendra Modi's welfare programmes. In last election, Congress won 21 seats in Thiruvananthapuram corporation now it has only 8 seats. Fight is b/w BJP & CPI(M) in the state: Kerala BJP chief K Surendran pic.twitter.com/Na7bR6Uiz1
— ANI (@ANI) December 16, 2020

.webp?width=60)

