हमर से गार्ड को कुचलने वाले बीड़ी किंग को उम्रकैद
एक बार एसआई को कर दिया था गाड़ी में बंद, नौ साल के बेटे से सड़क पर दौड़वाई थी फेरारी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
त्रिशूर की कोर्ट ने बुधवार को केरल हमर केस में मोहम्मद निशाम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. उसने अपने गार्ड को हमर से कुचल कर मार दिया था. बीड़ी किंग कहे जाने वाले इस आदमी ने पिछले साल 29 जनवरी को अपने गार्ड चंद्रबोस पर गाड़ी चढ़ा दी थी. गार्ड की गलती ये थी कि उसे गेट खोलने में थोड़ी देर हो गई थी.
मोहम्मद निशाम ने पहले गार्ड पर हमर गाड़ी चढ़ा दी . उसे 700 मीटर तक घिसटाते हुए ले गया. उसके बाद उसे दीवार पर ले जाकर भिड़ा दिया. सजा सुनाते हुए जज ने जैसा कहा . निशाम चिल्ला रहा था 'ये कुत्ता नहीं मरेगा'. इसके बाद उसने गार्ड को लोहे की रॉड से मारा जिसके कारण कुछ दिन बाद गार्ड की मौत हो गई .
कोर्ट ने निशाम से गार्ड की फैमिली को 5 करोड़ रुपए हर्जाना देने को कहा है, साथ में 71 लाख का जुर्माना लगाया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/690072962775531520
बता दें कि मोहम्मद निशाम से जुड़े लगभग दर्जनों ऐसे केस सामने आ चुके हैं. कुछ तो कोर्ट के बाहर सुलटा दिए गए. कुछ में उसका नाम आ गया.
एक बार कोर्ट की सुनवाई में गया था और पुलिस वाले वहां से उसे फाइव स्टार होटल लेते गए. जहां उसकी हथकड़ी खोल दी गई और उसने अपनी फैमिली के साथ खाना खाया. इसके पहले एक महिला एसआई को कई घंटों के लिए अपनी गाड़ी में बंद कर दिया था. एक बार तो अपने नौ साल के बेटे से फेरारी चलवा दी थी.
https://www.youtube.com/watch?v=3lFRsvweoXM

