The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kerala Fire: Major fire at Puttingal temple in Kollam, atlease 84 feared dead

केरल: पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 108 लोगों की मौत

डॉक्टरों की टीम के साथ पीएम मोदी पहुंचे केरल. देखें हादसे के बाद का वीडियो..

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
10 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2016, 11:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
केरल के कोल्लम के पास पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 108 लोगों की मौत की खबर है. मंदिर में आतिशबाजी के दौरान आग लगने से ये हादसा हुआ. हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के आग में झुलसने की आशंका है. नवरात्रों की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ऐलान किया कि  मृतकों के रिश्तेदारों को  2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा. पीएम मोदी ने रविवार दोपहर डॉक्टरों की टीम के साथ केरल का दौरा किया.
https://twitter.com/ANI_news/status/719130565702586368
हादसे के बाद हुई कैबिनेट बैठक में न्यायिक जांच का आदेश दिया गया. हादसे की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. केरल के सीएम ओमान चांडी ने मृतकों के रिश्तेदारों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया.
https://twitter.com/PTI_News/status/719005600349196288
Embed
https://twitter.com/ANI_news/status/718980576473014274
बताते हैं कि मंदिर में शनिवार रात 11.45 बजे आतिशबाजी शुरू हुई थी. ये आतिशबाजी सुबह चार बजे तक चली. सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में आतिशबाजी की वजह से आग करीब तड़के साढ़े तीन बजे लगी थी. काफी देर तक आग के बारे में लोगों को समझ ही नहीं आया. सबको आग आतिशबाजी का धुआं लगा. लेकिन कुछ देर बाद आग इतनी फैली कि देवास्वोम बोर्ड की बिल्डिंग पूरी तरह से आग की लपेट में आ गई. https://twitter.com/ANI_news/status/718977130307018752?ref_src=twsrc%5Etfw
आग लगने के बाद सुरक्षा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम कर दिया गया है. केरल के सीएम ओमान चांडी ने भी घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters, आग लगने के बाद मंदिर का टूटा हिस्सा

फोटो क्रेडिट: Reuters

फोटो क्रेडिट: Reuters, आग लगने के बाद मंदिर का टूटा हिस्सा

kerala-1

Advertisement

Advertisement

()