The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kerala couple burnt alive as car caught fire while going to hospital

लेबर पेन के बाद पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे, कार में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

हादसे के बारे में सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं.

Advertisement
Kerala couple burnt alive
कार से दंपत्ति को बाहर निकालने की कोशिश करते स्थानीय लोग.
pic
आबिद खान
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 01:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केरल के कुन्नूर में ऐसा हादसा हुआ है जिसके बारे में सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं. यहां अस्पताल जा रहे एक शादीशुदा जोड़े की कार में अचानक आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया गया है कि मृतक महिला गर्भवती थी. उसे घर पर लेबर पेन शुरू हुआ था. उसी के चेकअप के लिए पति समेत परिवार के अन्य लोग महिला को सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे. रास्ते में हादसे हो गया.

इंडिया टुडे/आजतक के मुताबिक घटना गुरुवार, 2 फरवरी की है. कुन्नूर के रहने वाले 32 वर्षीय प्रजीत अपनी प्रेग्नेंट वाइफ रीशा को प्रसव पीड़ा होने पर कार से अस्पताल ले जा रहे थे. कार में परिवार के कुल 7 लोग सवार थे. रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गई. उसमें बैठे बाकी लोग तो कार से निकलने में कामयाब रहे. लेकिन प्रजीत और 26 वर्षीय रीशा आग की चपेट में आ गए. दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

कार का गेट नहीं खोल पाए पति-पत्नी

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कार में प्रजीत और उनकी पत्नी आगे की सीट पर बैठे थे. पीछे की सीट पर एक बच्चे समेत परिवार के 4 लोग सवार थे. कुन्नूर जिला अस्पताल के पास कार में आग लग गई. बताया गया कि प्रजीत और रीशा आग के फैलने से पहले कार के गेट नहीं खोल पाए. परिवार के बाकी सदस्य मामूली हताहत हुए हैं.

Embed

लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे

इस हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है. इसमें घटनास्थल के पास मौजूद लोग कार से दंपती को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली.

एक चश्मदीद ने मीडिया से कहा-

Embed

हादसे के विजुअल्स आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं, इसलिए हम वीडियो यहां शेयर नहीं कर रहे हैं. आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर वीडियो यहां देख सकते हैं.

घटना पर पुलिस का बयान भी आया है. कुन्नूर के पुलिस कमिश्नर अजीत कुमार ने हादसे के बारे में कहा,

Embed


पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं है. वो इस बारे में टेक्निकल एक्सपर्ट्स से कार की जांच कराने के बाद ही कुछ कहेगी. पुलिस ने बताया कि वो साइंटिफिक और ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स से कार की पूरी तरह से जांच करवाएगी.

वीडियो: कहानी सी कुन्हाम्बु की जिन्होंने केरल के गांवों में सुरंगें खोदकर लोगों तक पहुंचाया पानी

Advertisement

Advertisement

()