The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kendriya Vidyalaya sangathan matrimonial website only for teachers

केंद्रीय विद्यालय: स्टूडेंट्स का फ्यूचर बनाए, टीचर्स की शादी कराए

टीचर्स ऐसा जीवनसाथी चाहते हैं जो उनके इंट्रेस्ट का हो और उनका टाइम टेबल एक ही हो. तो स्कूल ने उनकी जिम्मेदारी अपने कंधे डाल ली.

Advertisement
pic
23 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 23 जुलाई 2016, 08:36 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
केंद्रीय विद्यालय. एक ऐसा स्कूल जहां से खानदान का कोई न कोई तो पढ़ा ही होता है. सबसे बढ़िया स्कूल माना जाता है. रिश्तेदारों में धौंस जमानी हो तो बस एडमिशन करा दो बच्चों का. मैंने भी इंट्रेंस दिया था. पर निकल नहीं पाया. अच्छा हुआ वरना 12वीं तक जिंदगी ब्लू एंड वॉइट होती.
खैर मैं ये बता रही थी कि केंद्रीय विद्यालय का स्कूल के अलावा भी एक बिजनेस है. बच्चों का करियर तो बनाते ही हैं, साथ में बच्चों को पढ़ाने आए टीचर्स का भी. कहने का मतलब कुवांरे टीचर्स के लिए पार्टनर खोजने का काम करते हैं. वो भी ऑनलाइन. दरअसल केंद्रीय विद्यालय का एक संगठन है. जो स्कूल के बाद एक मैट्रीमोनीअल साइट चलाता है. इस वेबसाइट पर करीब 100 अनमैरीड टीचर्स डिटेल पड़ी हैं. ये वो लोग हैं जो KV के टीचर से ही शादी करना चाहते हैं. ताकि दोनों का सेम टाइम-टेबल हो. और अपने परिवार को समय दे सकें. इस साइट की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. करीब 1300 केंद्रीय विद्यालयों के 55 हजार टीचर्स के हाथ पीले करना इसका मेन मोटिव था. टीचर्स ने अपनी-अपनी डिटेल साइट पर अपलोड भी किए. जैसे आई कार्ड पर स्कूल का ठप्पा लगा होता है वैसे ही इस साइट पर भी लगा हुआ है. बहुत शरीफ और सेफ तरीके से वेबसाइट को चलाया जा रहा है. लुच्चई का कोई सवाल ही नहीं है. सारी जानकारी साइट पर प्रिंसिपल ने खुद डाली है. बाहरी लोग इसमें अप्लाई नहीं कर सकते. KV संगठन अब एक कमेटी बना रहा है जो ये तय करेगा कि वेबसाइट को आगे चलाना है. कैसे इसमें और सुधार लाया जा सकता है. कई टीचर्स ने संगठन के इस स्कीम को सराहा है. म्यूजिक टीचर निखिल बताते हैं कि मैं इसी प्रोफेशन से जुड़ी लड़की से शादी करना चाहता था. अपनी सारी डिटेल मैंने पोस्ट किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. कुछ कॉल्स आए. पर ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है. एक ने कहा कि मुझे कई कॉल्स आए. मैं मिला भी कुछ एक से. पर मेरी फैमिली को दूसरी लड़की पसंद आ गई और मेरी शादी हो गई. इस साइट से जुड़ी कुछ कंप्लेन भी हैं. लोगों का कहना है कि ये अपडेट नहीं है. फोन नंबर जिसके नाम से रजिस्टर है वो उसे इस्तेमाल नहीं कर रहा. कुछ का कहना है कि शादी के बाद भी लोगों ने अपनी डिटेल वहां से नहीं हटाई है.

Advertisement

Advertisement

()