The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • katwa bus accident cctv video viral west bengal 40 injured one dead

VIDEO: यात्रियों से भरी थी बस, ऊपर भी बैठे थे, स्पीड में आई और पलट गई

हादसे में एक शख्स की मौत हुई और कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 12:35 PM IST)
One dead, 40 injured after speeding bus overturns in Bengal's Burdwan
कटवा में बस एक्सीडेंट (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल के कटवा में रविवार, 8 जनवरी की शाम को एक भयानक बस एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है (West Bengal Katwa Accident). एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पूर्व बर्दवान जिले के कटवा-बीरभूम हाईवे पर हुई. बस अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हुई और पलट गई. इस दौरान कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे हुए थे. वो बस के पलटते ही सीधे जमीन पर जा गिरे. सभी घायलों को कटवा सब डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि बस बर्दवान शहर की ओर जा रही थी. 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरती है. और पलट जाती है. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई है. एक्सीडेंट के दौरान बस के ऊपर बैठे कुछ लोग तो बाहर की तरफ कूद जाते हैं लेकिन कुछ बस के नीचे ही दब जाते हैं. कई यूजर्स ने सीसीटीवी फुटेज शेयर कर मरने वालों और घायलों के प्रति संवेदना जाहिर की है.

रमेश नाम के एक यात्री ने मीडिया को बताया-

बस तेज गति से चल रही थी. इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, बस अचानक सड़क से फिसलकर पलट गई.  मैं किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहा और फिर अंदर फंसे यात्रियों को बचाने में हाथ बंटाया जो मदद के लिए चिल्ला रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना बस में आगे के दाहिने पहिये के नीचे शॉकर-सस्पेंशन गियर की वजह से हुई है. जो ज्यादा वजन और तेज रफ्तार के चलते अचानक खराब हो गया. 

दिल्ली कंझावला एक्सीडेंट में स्कूटी पर बैठी दूसरी लड़की क्यों चुप थी, क्यों भागी, सब सामने आया!

Advertisement

Advertisement

()