The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kashmiri Irfan Ramzan Sheikh gets Shaurya Chakra by President Ramnath Kovind for foiling terror attack

कौन है ये कश्मीरी लड़का जिसे राष्ट्रपति कोविंद ने शौर्य चक्र अवॉर्ड दिया है

लड़के ने एक आतंकी मार गिराया, बाकी दो अपनी जान बचाने के लिए लाश छोड़कर भाग गए!

Advertisement
pic
20 मार्च 2019 (अपडेटेड: 20 मार्च 2019, 09:15 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले के इरफान रमजान शेख को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 19 मार्च को शौर्य चक्र सम्मान से सम्मानित किया है. इरफान को यह पुरस्कार उनकी वीरता और साहस के लिए दिया गया. राष्ट्रपति कोविंद ने इसको लेकर ट्वीट किया 16 अक्टूबर 2017 को तीन आतंकियों ने इरफान के घर को घेर लिया था. वे घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने देखा कि आतंकी उनके घर का दरवाजा पीट रहे हैं. उन्होंने दरवाजा तो खोला तो लेकिन आतंकियों को घर में घुसने से रोका. इसी में आतंकियों और इरफान के बीच लड़ाई हुई. इरफान ने इस हमले को नाकाम कर दिया था. उस वक्त इरफान सिर्फ 14 साल के थे. इरफान ने एक अटैक में एक आतंकी को भी मार गिराया. इसके बाद बाकी के दो आतंकी भाग गए. इसमें हमले में इरफान के पिता को गोली लग गई और अगले दिन हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई. इनके पिता PDP पार्टी से जुड़े हुए थे. अगले ही दिन इरफान के घर को लोगों ने आग लगा दी थी. जिसके बाद इरफान और उनके परिवार ने उस गांव को ही छोड़ दिया. इरफान को सम्मानित होते हुए देखिए- इरफान ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया- मुझे हाल ही में पता चला कि मुझे शौर्य पुरस्कार के लिए चुना गया है. अवार्ड फंक्शन में राष्ट्रपति के साथ सभी लोगों ने मुझे एप्रिशिएट किया.
वीडियो- जम्मू कश्मीर के शहीद नजीर अहमद वानी को क्यों मिला अशोक चक्र?

Advertisement

Advertisement

()