तजमुल इस्लाम वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौट आई है.लोगों ने कश्मीर की इस आठ साल की वर्ल्ड चैंपियन का भारत में जोरदार स्वागत किया औरदेश का नाम रौशन करने के लिए शुक्रिया कहा. इटली के आड्रिया शहर में चल रहे वर्ल्डचैंपियनशिप में अमेरिकी खिलाड़ी को मात देते हुए तजमुल ने इस खेल में अपने देश कोएक नई ऊंचाई पर पहुंचाया. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले की तजमुल ने चैंपियनशिपके साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. तजमुल सब जूनियर कटेगरी की ऐसी पहली भारतीयखिलाड़ी बनी जिसने गोल्ड मेडल जीता है.https://twitter.com/ANI_news/status/798489053360308224?ref_src=twsrc%5Etfwचैंपियनशिप में उन्हें किकबॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भेजा. कोच मास्टर फासिलअली के मुताबिक पांच दिन की चैंपियनशिप में तजमुल ने अपने सभी छह मुकाबले जीते.तजमुल की जीत के बाद तार्कपोरा गांव में खुशी का माहौल है. तजमुल आर्मी गुडविलस्कूल में पढ़ती है. तजमुल के पिता एक ड्राइवर हैं. तजमुल ने किकबॉक्सिंग की शुरुआत2014 में की थी. जब वो स्टेडियम के पास से गुजर रही थी, तभी उसने लड़कों औरलड़कियों को ट्रेनिंग करते हुए देखा. उन्हें पंच मारते हुए देखा. और तभी तजमुल नेअपने पापा से कहा कि वो भी उनमें शामिल होना चाहती हूं. पापा ने भी इजाजत दे दी. इसतरह तजमुल का सफर शुरू हो गया. तजमुल के बड़े भाई और दो बहनें भी किक बॉक्सिंग करतीहैं. जम्मू और कश्मीर राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने तजमुल की इस अचीवमेंट कोजम्मू कश्मीर और देश के लिए गौरवपूर्ण बताया. इस धमाकेदार जीत के बाद तजमुल इस्लामने एक इंटरव्यू में बताया "वर्ल्ड चैंपियन बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. फासिलसर ने जब अकैडमी स्टार्ट की तो मैंने भी उसमें हिस्सा लिया था. इस अकैडमी के बारेमें मेरे ब्रदर-सिस्टर ने बताया. फिर सर ने मुझसे मेहनत कराई. फासिल सर के साथयोगेश सर और रावत सर ने भी मुझे बहुत सिखाया. हमने भी दिल लगा के प्रैक्टिस की. फिरजाकर गोल्ड आया. पहले जब मैं टीवी पर फाइट देखती थी तो सोचती थी कि मेरी नाक टूटजाएगी तो क्या होगा..हाय..पापा क्या सोचेंगे..फिर भी मैंने खेलना जारी रखा. स्टेटखेल गई फिर भी डर लगता था. सर ने बताया कुछ नहीं होगा, हौसला रख. फिर तुझे गोल्डआएगा. जब मैं इटली जा रही थी तो मैं सोच रही थी कि वर्ल्ड के सबसे अच्छे फाइटरआएंगे वहां, न जाने क्या होगा..डर लगता था कि कहीं हार न जाऊं. फिर मैंने सोचा किकश्मीर का सवाल है. इंडिया का सवाल है. और मैं लगातार खेलती गई और गोल्ड हासिलकिया." आप भी देखिये इस क्यूटी पाई किकबॉक्सर का प्यारा सा इंटरव्यू :https://youtu.be/hyVb-Hy4r8A तजमुल इस्लाम पिछले साल नेशनल चैंपियन बनी थी और इससाल वर्ल्ड चैंपियन बनी है. इस विक्ट्री को तजमुल ने अपने देश को डेडिकेट किया. फिरअपने सर, ब्रदर-सिस्टर और पैरेंट्स को.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------सिर्फ कप नहीं, दिल भी जीतते हैं बीरेंद्र लाकड़ा!पीटी उषा को 2 बार हराने वाली एथलीट, जो हीरोइन भी थीये आदमी खिलाड़ियों को महंगी कारें गिफ्ट करता हैखिलाड़ी किस वजह से करते हैं इतना सेक्ससाथी हाथ बढ़ाना: ओलंपिक के ट्रैक पर जीत गई इंसानियत