कश्मीर में चुनावी ड्यूटी पर एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की पिटाई की रिपोर्ट्स आ रहीहैं. अनंतनाग जिले में स्थित दुरु के एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने बताया है कि दलवाचक्षेत्र में सेना के जवानों ने उनके साथ मारपीट की है. लोकसभा चुनाव को लेकर वानीसाउथ कश्मीर के असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर भी हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करतेहुए उन्होंने बताया है कि- मैं इलेक्शन ड्यूटी पर था. मैं विसू की ओर जा रहा थाक्योंकि वहां डीएम मेरा इंतज़ार कर रहे थे. आर्मी ने ट्रैफिक रोक रखा था लेकिनउन्होंने जब गाड़ी पर 'एसडीएम' लिखा देखा तो जाने दिया. तीन चेकपॉइंट पास करने केबाद हमें चौथे पर रोक लिया गया. यहां सेना के कुछ जवान आए और हमारी गाड़ी को निशानाबनाया. पहले उन लोगों ने हमारे ड्राइवर को मारा और फिर हम सभी को. वानी ने आगे कहा-उन्होंने मुझ पर गन पॉइंट किया. मेरा फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया. मेरे ड्राइवरके फोन को भी डैमेज कर दिया. उन्होंने इलेक्शन मटेरियल्स के साथ भी छेड़छाड़ की.मैंने एसएसपी कुलगाम और डिप्टी कमिश्नर से शिकायत की है. इस मामले को लेकर एफआईआररजिस्टर करने की भी मांग की है. वानी ने एसएचओ काजीगुंड को एनएच पर तैनात सेना केजवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए चिट्टी लिखी है. इस चिट्ठी में उनके खिलाफहिंसा सरकारी काम-काज को रोकने जैसे आरोप लगाए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई का ट्वीटदेखिए.J&K: Ghulam Rasool Wani, SDM Dooru writes to SHO Qazigund requesting to lodgeFIR against some Army personnel deployed on NH for manhandling&resorting toviolence against him&his officials & obstructing them from performing officialduties including that of election duties y'day pic.twitter.com/KHCa1XoM9o— ANI (@ANI) April 17, 2019 जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्तीने इस मसले पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- राज्य में सेना द्वारा नागरिकों कोमारना-पीटना कोई नई बात नहीं है. लेकिन सिविल ऑफिसर्स के साथ मारपीट करना एक नईउंचाई है. घाटी के लोगों को एक साइलेंट डेथ की ओर धकेला जा रहा है. कब तक तुमउन्हें उन्हीं की जमीन पर दबाते रहोगे? क्या हम पाकिस्तान के बदले भारत के साथ आनेपर यही डिजर्व करते हैं?Army thrashing civilians in the state is nothing new. But manhandling civilofficers marks a new low. The valley & its people are being choked to a silentdeath. For how long will you oppress them in their own land? Is this what wedeserve for choosing India over Pakistan? https://t.co/JOeOzlcce7— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 16, 2019 पूर्व ब्यूरोकैट और जम्मू-कश्मीरपीपुल्स मूवमेंट के प्रमुख शाह फैसल ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है. फैसलने इस मसले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि- सेना द्वारा एसडीएम दुरु पर हमले कीखबर बहुत चौंकाने वाली है. यदि ऐसा है तो अनंतनाग के डीसी/एसएसपी को जल्द से जल्दएफआईआर दर्ज करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए. उम्मीद है कि IPC/RPCके बीच में आफ्सपा नहीं आएगा और कार्रवाई की जाएगी.News of physical assault on SDM Duroo by Army is very shocking.If true, DC/SSP Anantnag should immediately register an FIR and arrest theerring personnel. It is hoped that AFSPA won't come in the way of IPC/RPC andthe action will be taken. — Shah Faesal (@shahfaesal) April 16, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- कठुआ की बलात्कार पीड़िता के पिता के साथ धोखा हुआ है