इन दिनों घरेलू क्रिकेट में खूब हलचल है. सैय्यद मुश्ताक़ अली टी20 टूर्नामेंट मेंइतना ताबड़तोड़ खेल चल रहा है कि देखकर यही लगता है कि खिलाड़ी आईपीएल कीतैयारियों में जुटे हैं जो4 अप्रैल से शुरू हो रहा है. उधर जनता चेतेश्वर पुजारा के54 गेंद खेलने के बाद पहला रन लेने पर मजे ले रही थी, वहीं बुधवार रात को करुण नायरने 51 गेंदों पर 100 रन ठोंक दिए. करुण की ये टूर्नामेंट में दूसरी सेंचुरी है.कर्नाटक के इस ओपनर ने झारखंड के खिलाफ खेलते हुए 7 छक्के और 8 चौके जड़े. इस पारीकी खास बात ये रही कि नायर के बल्ले से ये इनिंग्स उस वक्त निकली जब टीम ने 38 रनपर 2 विकेट खो दिए थे. ओपनिंग करने आए मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थेऔर फिर 12 रन बनाकर अगला बल्लेबाज बीआर शरद भी निपट गया. कर्नाटक ने 20 ओवरों में201/4 स्कोरबोर्ड पर टांग दिए और जवाब में झारखंड 78 पर सिमट गई. इस पारी का वीडियोदेखिए:Karun Nair’s cracking 51-ball century https://t.co/qVw4ibZ7mb— The Lallantop (@TheLallantop) January 25, 2018 करुण नायर ने इसी टूर्नामेंट मेंतमिलनाडु के खिलाफ 48 बॉल में 100 रन मार दिए थे जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिलथे. आईपीएल 2018 के लिए प्लेयर्स की बोली से पहले इस बल्लेबाज ने अपना नाम आगे करदिया है. आईपीएल में अभी तक 26 साल के करुण डेल्ही डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स औऱरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा हैरहाने आउट हुए, नो बॉल ने बचाया लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाएपुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?