The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karnataka labourer killed wife after she refused to sleep with other men

पत्नी को दूसरों के साथ संबंध बनाने को कह रहा था, नहीं मानी तो...

आरोपी अपनी पत्नी से जिन लोगों के साथ संबंध बनाने को कह रहा था, उनसे उसने कर्ज लिया हुआ था.

Advertisement
pic
15 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2024, 06:43 PM IST)
Karnataka labourer killed wife
पत्नी की हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक में एक 32 साल के व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी को उन आदमियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कह रहा था, जिनसे उसने कर्ज लिया था. जब उसकी पत्नी ने दूसरे आदमियों के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के यादगिर जिले की है. यहां 25 जुलाई को भीमन्ना नाम के मजदूर ने कथित तौर पर 25 साल की अपनी पत्नी शरणा बसम्मा की हत्या कर दी. आरोपी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है, जब सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट से पता चला कि शरणा बसम्मा की गला घोंटकर हत्या की गई थी.

पुलिस के मुताबिक भीमन्ना ने दावा किया कि उसके बच्चे नहीं हो सकते हैं, इसलिए उसने अपनी पत्नी को दूसरे आदमियों के साथ संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने को कहा. एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

"25 जुलाई को आरोपी भीमन्ना अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था. रात के खाने के बाद दोनों सोने के लिए घर की पहली मंजिल पर चले गए. भीमन्ना ने अपनी पत्नी को दूसरे आदमियों के साथ सोने के लिए कहना शुरू कर दिया ताकि वो बच्चा पैदा कर सके. उसकी पत्नी ने कहा कि वो ऐसा कभी नहीं करेगी और उसने अपने माता-पिता से शिकायत करने की धमकी दी." 

इसके बाद भीमन्ना ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया. उसने तुरंत अपने ससुराल वालों को बुलाया और कहा कि बसम्मा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है और हो सकता है कि उसे दिल का दौरा पड़ा हो. घरवालों ने बसम्मा को पास के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: जिम के बाहर खड़ा था उसका मालिक, बाइक से आए बदमाश और गोली मारकर हत्या कर दी

पुलिस को अस्पताल से बसम्मा की मौत में गड़बड़ी के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन उसके माता-पिता ने भीमन्ना के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्हें लगा कि वो निर्दोष है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा,

"हमने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है क्योंकि शरणा बसम्मा को पहले से कोई बीमारी नहीं थी. फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में पता चला कि बसम्मा की मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई. फिर हमने भीमन्ना को हिरासत में लिया. उसके और बसम्मा के फोन की जांच करने पर, हमने पाया कि उसने ऑडियो संदेश भेजे थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी को कुछ पुरुषों के साथ सोने के लिए कहा था, जिनसे उसने कर्ज लिया था."

रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी भीमन्ना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वीडियो: आर्यन मर्डर केस: घटना की रात के CCTV फुटेज में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement

()