The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karnataka HC sets aside City Civil Court order directing Twitter to block Congress and Bharat Jodo Yatra accounts

कांग्रेस और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर अकाउंट बंद करने के आदेश पर HC ने ये फैसला दिया

बेंगलुरु के एक सिविल कोर्ट ने कांग्रेस और 'भारत जोड़ो' का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने को कहा था. मामला गाना चोरी का था.

Advertisement
Rahul Gandhi during Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी (फोटो: PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
8 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 8 नवंबर 2022, 08:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु के सिविल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें कांग्रेस (Congress) और भारत जोड़ो (Bharat Jodo) के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था. सिविल कोर्ट ने 7 नवंबर को ये आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ कांग्रेस 8 नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची थी, जहां उन्हें राहत मिली. हाईकोर्ट सिविल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया गया.

कांग्रेस पर गाना चुराने का केस

आरोप है कि कांग्रेस ने KGF-2 का एक गाना गैरकानूनी तरीके से अपने एक वीडियो में इस्तेमाल किया. लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल कोर्ट ने ट्विटर को निर्देश दिया था कि कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए उन तीनों ट्वीट्स को हटा दें, जिसमें KGF-2 का गाना इस्तेमाल करने की शिकायत की गई. इसके साथ ही सिविल कोर्ट ने ट्विटर से यह भी कहा था कि वे अगली सुनवाई तक कांग्रेस (@INCIndia) और भारत जोड़ो (@BharatJodo), दोनों हैंडल्स को ब्लॉक कर दे. 

एडिशनल सिटी सिविल जज लाथाकुमारी एम ने ये आदेश पारित किया था. इसमें कांग्रेस, सुप्रिया श्रीनेत, राहुल गांधी, ट्विटर और अशोक कुमार को पार्टी बनाया गया था. कांग्रेस ने सिविल कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था. इस पर तुरंत सुनवाई हुई. और कर्नाटक हाई कोर्ट ने कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश को रद्द कर दिया. कांग्रेस को कल यानी 9 नवंबर तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सभी कॉपीराइट मटेरियल हटाने को कहा गया है.

‘रॉकी भाई’ की जगह राहुल गांधी को लगा दिया था 

जिस वीडियो की शिकायत हुई वो वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है. वीडियो में राहुल गांधी हैं. स्लो मोशन में चल रहे हैं. बच्चों के साथ हैं. किसी के सिर पर हाथ फेर रहे हैं, किसी को दौड़ा रहे हैं. पीछे एक गाना बज रहा है. इसी गाने पर केस दर्ज हुआ है. म्यूज़िक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'KGF-2' के गानों के राइट्स ख़रीदने के लिए बहुत पैसा ख़र्चा था. और, आरोप लगाए थे कि कांग्रेस ने बिना इजाज़त लिए फ़िल्म से गानों का इस्तेमाल किया. 

वीडियो- KGF-2 के गाने में राहुल गांधी को दिखाया गया, कॉपीराइट का केस हो गया

Advertisement

Advertisement

()