BJP सांसद ने कहा- मस्जिद जैसा बस स्डैंट गिरा दूंगा, कांग्रेस बोली- मूर्खता...
सांसद ने कहा कि बस स्टैंड पर गुंबद बने हैं.

कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का एक बयान इस समय विवादों में है. उन्होंने कहा है कि मैसूर-ऊटी रोड पर बने उस बस स्टैंड को वो तोड़ देंगे, जिस पर मस्जिद के गुंबद जैसा आकार बना हुआ है.
इंडिया टुडे के मुताबिक सांसद सिम्हा ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा ने 'टीपू निजाकंसुगलु' (टीपू के सच्चे सपने) नामक एक किताब, जो कि नाटक है, के विमोचन मौके पर ये टिप्पणी की.
इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख सलीम अहमद ने कहा है कि ये मूर्खतापूर्ण बयान है. उन्होंने कहा,
टीपू सुल्तान पर सवालमैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा ने इस कार्यक्रम में बस स्टैंड गिराने के अलावा टीपू सुल्तान पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि टीपू को किस बात के लिए 'टाइगर ऑफ मैसूर' का तमगा दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि टीपू ने कभी युद्ध नहीं जीता था और साल 1792 के तीसरे एंग्लो-मैसूर युद्ध में अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अंग्रेजों के साथ हुई चौथी लड़ाई में साल 1799 में टीपू सुल्तान की मौत हो गई थी.
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक सिम्हा ने कहा,
बीजेपी सांसद ने कहा कि आधुनिक मैसूर का टीपू से कोई लेना-देना नहीं है. मालूम हो कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है और इसे लेकर एक बार फिर से टीपू सुल्तान पर राजनीति शुरु हो गई है.
वीडियो: लल्लनटॉप को पैसा डबल करने वाला किसान मिला, स्कीम दिमाग हिला देगी!

.webp?width=60)

