राहुल गांधी नेता हैं. कांग्रेस प्रेसीडेंट हैं. अमेठी से सांसद हैं. इन पर सबसेज्यादा memes बनने का रिकॉर्ड था. मोदी जी ने ध्वस्त कर दिया. अभी उनका बड्डे गुजराहै. कायदे से ये जानकारी आपको पहले दी जानी थी. लेकिन हमारी कमाचोरी की वजह सेथोड़ी देर हो गई. आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप लोग माफी देंगे. तोमसला ये है कि 47 साल के राहुल गांधी के अफेयर वगैरह की जो खबरें आती हैं उनमें भलेकोई दम न हो. लेकिन कभी करीना कपूर ने उनको डेट करने की इच्छा जताई थी.सिमी ग्रेवाल के शो में करीना कपूर, साल 2002इससे पहले कि आपका मुंह खुला का खुला रह जाए, जबान सूख जाए और रोंगटे खड़े हो जाएं,आप मान लीजिए कि ये सच है. कोई बनाई बात नहीं ये करीना कपूर का कन्फेशन है. 2002में सिमी ग्रेवाल एक शो की होस्ट हुआ करती थीं. शो का नाम था Rendezvous with SimiGarewal. सिमी ग्रेवाल न याद हों तो ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज़ याद कर लो. उसमें जिसभद्र महिला से ऋषि कपूर ने बदला लिया था, वो थीं सिमी ग्रेवाल. उनके शो में तब कीउभरती हुई स्टार करीना ने ये कहा था. "क्या मुझे कहना चाहिए. मैं उन्हें जाननाचाहती हूं. ये बड़ा कंट्रोवर्सियल है…राहुल गांधी. उनमें कुछ बात है मैं इंडिया टुडेमें जब भी उनकी फोटो देखती हूं यही सोचती हूं कि इनके साथ बातें करना कैसा रहेगा.मैं फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हूं वहीं राहुल गांधी का परिवार राजनीति सेजुड़ा रहा है. उनके साथ कनवर्सेशन मजेदार रहेगा." करीना के उस इंटरव्यू का हिस्सादेखिए.अब तो खैर दुनिया बदल गई है. 16 साल हो गए हैं. करीना तैमूर की मम्मी बन गई हैं.सैफ को डेट किया और शादी की. उनका करियर आसमान पर जाकर वापसी की तरफ चल पड़ा है.लेकिन राहुल गांधी के अच्छे दिन अभी नहीं आए. अगर ये गठबंधन हो जाता तो वाकई भारतको एक दिलचस्प चीज देखने को मिलती. मगर अभी तो जो हुआ है उसका स्वागत करो, जो नहींहुआ उसे भूल जाओ.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कौन है जो राहुल गांधी से जुड़े हर सवाल का जवाब जानता है?पड़ताल: क्या राहुल गांधी ने 20 सूटकेस लेकर नीरव मोदी की बैंक लिमिट बढ़वाई थी?उस एक्ट्रेस की 6 बातें , जिसने आमिर खान की फिल्म में ऐश्वर्या को रिप्लेस किया थाजब करीना कपूर ने कहा, मैं इसके साथ रोमांस कैसे कर सकती हूं, ये मेरे भाई जैसा हैजानते हैं K3G फिल्म में छोटी करीना का रोल करने वाली बच्ची असल में कौन है?