The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kareena Kapoor, Amrita Arora test positive for corona

करीना कपूर, अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव, सुपर स्प्रेडर होने का आरोप लग रहा

कौन कौन आया इनके संपर्क में?

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021, 01:30 PM IST)
Img The Lallantop
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव निकली हैं. लेकिन खबर ये नहीं है. कोविड अभी दुनिया से गया नहीं है. ऐसे में किसी का संक्रमित हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है. बड़ी बात ये कि करीना और अमृता को सुपर स्प्रेडर कहा जा रहा है. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक़ दोनों ने हाल ही में कई पार्टीज़ में शिरकत की थी. BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने उन सभी को RT-PCR टेस्ट कराने के लिए ऑर्डर दिया है, जो हाल के दिनों में इन दोनों स्टार्स के संपर्क में आए हैं. ANI के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट हुआ,
एक्टर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोविड19 पॉजिटिव निकली हैं. दोनों ने कोविड नॉर्म्स का उल्लंघन कर कई पार्टीज़ को अटेंड किया था. BMC ने उन सभी को RT-PCR टेस्ट कराने के लिए ऑर्डर दिया है, जो इन दो एक्टर्स के संपर्क में आए हैं.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक़ करीना और अमृता दोनों ने हाल ही में रिया कपूर की पार्टी में शिरकत की थी. इस पार्टी में अमृता की बहन मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मसाबा गुप्ता जैसे कई सितारे शामिल थे. करीना ने इस पार्टी की तस्वीर सोशल मीडया पर डाली भी थी. फोटो डालते हुए करीना ने लिखा था,
वन वीमेन शो. क्या खाना था!! थैंक यू रिया.
करीना ने रिसेंटली करण जोहर की री-यूनियन पार्टी भी अटेंड की थी. इस पार्टी में भी मलाइका, करिश्मा, अमृता, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स शामिल थे. ये पार्टी 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के 20 साल पूरे होने पर करण ने आयोजित की थी. इंडिया टुडे डॉट इन की खबर के मुताबिक़ करीना के घर को 13 दिसंबर की सुबह सील कर दिया गया. करीना ने दो दिन पहले कोविड टेस्ट करवाया था, जिसके एक दिन बाद उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई. करीना को माइल्ड सिम्पटम्स हैं. करीना इस वक़्त आइसोलेशन में हैं. वहीं घर में उनका इलाज चल रहा है. BMC ने करीब 15 लोगों का कोविड टेस्ट करवाया है, जो करीना के संपर्क में आए थे. इन लोगों की रिपोर्ट कल सुबह यानी 14 दिसंबर को आएगी. कुछ ही दिनों पहले पॉपुलर एक्टर कमल हसन भी कोविड से रिकवर हुए हैं. 22 नवंबर को कमल कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. करीना की बात करें तो वो जल्द ही आपको 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अपोजिट नज़र आएंगी. ये फ़िल्म टॉम हैंक्स की फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल एडाप्टेशन है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()