The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karan Johar film Takht starcast and story

खिलजी के बाद रणवीर सिंह इस फिल्म में मुग़ल बादशाह शाहजहां के बेटे बनेंगे

करण जौहर की फिल्म 'तख़्त' की कहानी पता चल गई.

Advertisement
pic
26 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018, 01:41 PM IST)
Img The Lallantop
मुग़ल बादशाह शाहजहां के परिवार की कहानी दिखाएगी करण जौहर की ये आने वाली फिल्म.
Quick AI Highlights
Click here to view more
लगता है बॉलीवुड को मुग़ल सल्तनत बहुत पसंद है. 2018 में संजय लीला भंसाली अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती पर 'पद्मावत' ले कर आए. और अगर आपको याद हो तो कुछ साल पहले आशुतोष गोवारिकर ने भी मुग़लों पर एक फिल्म बनाई थी. रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर 'जोधा अकबर' (2008). इन दोनों ही फिल्मों ने जनता को फुल इम्प्रेस करके बम्पर कमाई की थी. अब सुनने में आ रहा है कि करण जौहर को भी दो मुग़ल भाइयों की कहानी पसंद आ गई है. दारा शिकोह और औरंगजेब की लड़ाई की वो दास्तान जो हिस्ट्री की बुक्स में हमने पढ़ी है. जी! सही पकड़े हैं, हम करण जौहर की आने वाली फिल्मों में से एक 'तख़्त' की बात कर रहे हैं.
करण जौहर ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान 'तख़्त' के बारे कुछ खास बातें बताई. उन्होंने कहा कि ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी. और इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें फिल्म 'बाहुबली' की अपार सफलता के बाद मिली. करण ने फिल्म की कहानी और कई ज़रूरी बातें बताईं जो हम आपको नीचे बता रहे हैं.

क्या है कहानी और कौन-कौन कर रहा है काम?

'तख़्त' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसके डायरेक्टर भी करण जौहर होंगे. लिखा सुमित रॉय ने है. ये फिल्म शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगज़ेब की कहानी बताएगी. इसमें रणवीर सिंह, औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे जबकि विक्की कौशल मुग़ल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे. इन दोनों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी मेन किरदारों में नजर आएंगे. संभवत: इसमें करीना कपूर दारा और औरंगजेब की बड़ी बहन जहांआरा, अनिल कपूर शाहजहां और आलिया भट्ट दारा की वाइफ नादिरा बेगम के रोल में दिखेंगे.
ये है फिल्म 'तख़्त' का पहला पोस्टर. ये है फिल्म 'तख़्त' का पहला पोस्टर.

बाकी के एक्टर्स किस-किस रोल में दिखेगे, ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल इतिहास के पन्नों से हम इन दोनों भाइयों की कहानी आपको बता देते हैं.

औरंगज़ेब और दारा शिकोह की असल कहानी ?

शाहजहां के चार बड़े बेटे थे. दारा शिकोह, औरंगजेब, मुराद बक्श और शाह शुजा. चारों भाइयों में दारा सबसे बड़े थे. शाहजहां दारा शिकोह को मुग़लों का अगला बादशाह बनाना चाहते थे. दारा शाहजहां को प्रिय थे. और ये बात उनके बाकी बेटों को खलती थी. खासकर औरंगज़ेब को. औरंगज़ेब खुद को ज़्यादा काबिल मानते थे और वो नहीं चाहते थे कि उनका बड़ा भाई बादशाह बने.
दारा शिकोह, औरंगज़ेब और जहांआरा के पोर्ट्रेट
दारा शिकोह, औरंगज़ेब और जहांआरा के पोर्ट्रेट.

दारा बहुत ही बहादुर थे. उन्हें अकबर के गुण विरासत में मिले थे. वो सूफ़ीवादी थे और सभी मजहबों का आदर करने वाले थे. हिन्दू धर्म-दर्शन व ईसाई धर्म में विशेष दिलचस्पी रखते थे. वो इस्लाम के हनफ़ी पंथ के फॉलोवर थे. कम बोलने वाले, हाज़िर जवाबी, नम्र और बहुत ही उदार दारा से मुसलमानों का एक बड़ा तबका नाखुश रहता था.
उनके उदार विचारों की वजह से कट्टर मुसलमानों ने उनपर इस्लाम के प्रति अनास्था फैलाने का आरोप लगाया. इस स्थिति का औरंगज़ेब ने खूब फ़ायदा उठाया. तीन बार युद्ध हुआ दोनों भाइयों के बीच. तीसरी और आख़िरी मुठभेड़ 1659 में दौराई में हुई. दारा हारे. इस युद्ध के बाद वो अपनी जान बचाने सिंध की तरफ़ भागे मगर औरंगज़ेब की फ़ौज ने उनका पीछा कर पकड़ लिया. फिर उन्हें बंदी बनाकर दिल्ली लाया गया, जहां औरंगज़ेब के कहने पर पहले तो उन्हें भिख़ारी बनाकर सड़कों पर घुमाया गया. इसके बाद उनके ख़िलाफ़ धर्मद्रोह का मुक़दमा चलाया गया. बाद में 30 अगस्त, 1659 को दारा शिकोह का सिर कलम दिया गया गया.
डरा शिकोह का सर औरंगज़ेब को प्रस्तुत किया जा रहा है. फोटो क्रेडिट: पिनतट्रेस्ट
दारा शिकोह का सर औरंगज़ेब को प्रस्तुत किया जा रहा है. फोटो क्रेडिट: पिनट्रेस्ट

ऊपर लिखी कहानी को पढ़कर आपको इस फिल्म के फ्लेवर का अंदाजा तो लग ही गया होगा. साजिशें, मार-काट और भव्य से सेट में युद्ध होते हुए दिखाई देंगे. वैसे करण जौहर इसके साथ-साथ दो और बड़ी फिल्मों में हाथ डाले हुए हैं. एक 'कलंक' जिसमें  माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य कपूर और संजय दत्त हैं. दूसरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रहमास्त्र'. धीरे-धीरे इनकी भी परतें खुलेंगी तो हम आपको अपडेट कर देंगे.


Video: एक ही दिन रिलीज़ होंगी इन चार बड़े एक्टर्स की फिल्में

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()