लियो! नई बात सुनो. पाकिस्तान अब इंडिया को कॉल सेंटर से पटखनी देना चाह रहा है.पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इंडियन आर्मी के जवानों को फांस रही है. रास्ता सोशलमीडिया का अपनाया जा रहा है. लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर आर्मी केजवानों का डेटा हैक किया जा रहा है. दुखखबरी ये है कि अपने जवान ऐसी फर्जी एंजेलप्रियाओं के जाल में फंसते भी जा रहे हैं.कैसे हो रहा है ये काम?मेल टुडे की खबर के हिसाब से 300 लोगों का भरा पूरा कॉल सेंटर कराची में चल रहा है.कॉल सेंटर को हेड दो हैकर्स कर रहे हैं. नाम है साजिद राणा और आबिद राणा. बताते हैंकि इन दो बंदों ने मिलकर हजारों आर्मी के ऑफिसर्स से चैटिंग के बहाने जरूरी डेटाहैक कर डाला है. ये सारा काम ISI ने इस साल जनवरी के बाद शुरू किया है.साजिद राणा और आबिद राणाये पाकिस्तानी हैकर्स एक ऐसा चैटिंग ऐप यूज कर रहे हैं, जिससे चैटिंग कर रहे सामनेवाले बंदे का डेटा चुराया जा सके. नेशनल सिक्योरिटी डेटाबेस के डायरेक्टर राजशेखरमूर्ति ने कहा, 'हमने पाया कि ये दो बंदे एक ऐप का यूज कर रहे हैं. ये ऐप सामनेवाले के फोन का जरूरी डेटा चुरा लेता है.' ISI के ये कॉल सेंटर कुछ फर्जी वेबसाइट्स भी चला रहे हैं. ये वेबसाइट्स इंडियनआर्मी से रिलेटेड नजर आती हैं. लोग इन वेबसाइट्स से जुड़ते जाते हैं. क्योंकि सामनेवाले से अच्छे से चैटिंग हो रही होती है. इसलिए ये फर्जी प्रोफाइल वाले लोगवेबसाइट्स, ऐप्स लिंक्स का आदान-प्रदान करते हैं.क्लिक करना ही जहर हैपहले ISI के कॉल सेंटर में लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल के पीछे बैठे हैकर्स काखुरपेच समझिए. ये हैकर्स इंडियन आर्मी के जवानों से फेसबुक के जरिए जुड़ते हैं.अच्छी-खासी बातें शुरू होती हैं. तस्वीरों को भी भेजा जाता है. अब चैटिंग का रिश्तापक्का समझिए. अगली स्टेज ये होती है कि चैटिंग में एक ऐप या ऐप लिंक भेजा जाता है.इस लिंक को जैसे ही डाउनलोड अथवा क्लिक किया जाता है. मोबाइल या लैपटॉप का साराडाटा ISI के पास पहुंच जाता है. मिशन सक्सेसफुल!--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, लो देख लोविधायक ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब मेरे इलाके में वीडियो शूट कर रही हैआर्मीलीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया हैपाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक