The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kapil Sharma gives befitting reply to a Troll on Farmers Protest

किसान आंदोलन पर कपिल शर्मा से बदतमीज़ी की, कॉमेडियन ने करारा जवाब दिया

किसानों के समर्थन में किए कपिल के एक ट्वीट से सारा बवाल शुरू हुआ.

Advertisement
Img The Lallantop
कपिल शर्मा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था. फोटो - ट्विटर
pic
यमन
1 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 1 दिसंबर 2020, 09:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कपिल शर्मा और ट्विटर. इनके कॉम्बिनेशन से हमेशा कुछ न कुछ इन्टरेस्टिंग होता है. हाल ही में कुछ ऐसा हुआ. देश में अभी किसान आंदोलन चल रहां है. पंजाब फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज किसानों के सपोर्ट में उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं . कपिल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया. पर ट्रोल्स को ये पसंद ना आया. उन्होंने कपिल को ट्रोल करने की कोशिश की, पर उल्टा खुद का मजाक उड़वा बैठे. कपिल के ट्वीट से शुरू करते हैं. हुआ यूं कि कपिल ने फार्मर्स प्रोटेस्ट के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,
Image embed
कुछ लोग कपिल की बात से सहमत हुए. वहीं दूसरी ओर कुछ नाराज भी हुए. नाराज होकर ट्रोल करना चाहा. इसी इच्छा के साथ एक यूजर ने जवाब दिया, 'कॉमेडी कर चुप चाप. राजनीति करने की कोशिश मत कर. ज्यादा किसान हितैषी बनने की कोशिश मत कर. जो काम तेरा है उस पर फोकस रख'.
Image embed
बात सिर्फ इतने पर खत्म हो जाती तो ठीक था. पर ऐसा हुआ नहीं. कपिल के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है. अब तक तो वो ऐसे ट्रोल्स को चुप करवाने में एक्सपर्ट हो गए हैं. पलटकर जवाब दिया,
Image embed
कुछ दिन पहले भी एक यूजर ने कपिल को ट्रोल करना चाहा था. भारती के ड्रग्स केस से जोड़कर. कपिल ने वहां भी जवाब दिया था. हालांकि, उस वक्त उनकी भाषा थोड़ी आपत्तिजनक थी. कपिल अक्सर ऐसा करते रहते हैं.

Advertisement

Advertisement

()