The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kapil dev on india's defeat against england t20 world cup

भारत की हार देखकर भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"

इसके साथ ही कपिल देव की सलाह पर भी हो रही है चर्चा!

Advertisement
kapil dev on india's defeat against england t20 world cup semi finals
भारत की हार पर बोले कपिल देव- कुछ खिलाड़ियों का टाइम आ गया है
pic
ज्योति जोशी
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 07:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T-20 वर्ल्ड कप की दौड़ से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है. इस पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रिएक्शन सामने आ रहा है (Kapil Dev on India Defeat T20 World Cup). कपिल देव ने टीम इंडिया को चोकर्स बता डाला. चोकर्स शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई अच्छी टीम होने के बावजूद वो परफॉर्म ना कर पाएं. कपिल देव का कहना है कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया, ट्रॉफी के इतने करीब पहुंची और सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई.

ये बातें कपिल देव ने ABP न्यूज के साथ बातचीत में कही हैं. उनके बयान से साफ जाहिर होता है कि वो सेमी फाइनल में टीम की परफॉर्मेंस ने नाखुश हैं. कपिल देव का कहना है,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

टीम इंडिया की हार पर उन्होंने कहा,

Image embed

इसके साथ ही कपिल देव ने टीम इंग्लैंड की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि मेच में इंग्लैंड ने दबादबा बनाकर रखा और बेहतरीन खेला. इतनी बड़ी जीत सेमीफाइनल में कम मिलती है. 

#Ind vs Eng मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर बॉलिंग की. इंडिया के लिए ओपनर रहे केएल राहुल जल्दी लौट गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट ने पचासा जड़ा और हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में 63 रन बनाकर टीम इंडिया को 168 रन तक पहुंचाया.

इंग्लैंड के ओपनर्स रहे एलेक्स हेल्स और कैप्टन जॉस बटलर. बटलर ने 49 बॉल पर 80 और हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन ठोक इंडिया के टार्गेट को 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया.

इस जीत के बाद इंग्लैंड का सामना फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 13 नवंबर को होगा.

देखें वीडियो- पाकिस्तान को एक रन से हराने वाली टीम के साथ ये क्या हो गया

Advertisement

Advertisement

()