The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kanwariyas thrashed petrom pump employees after objecting over throwing mango seeds

पेट्रोप पंप पर रुके कांवड़िये आम खाकर गुठली वहीं फेंक रहे थे, जिसने टोका उसको मारा

घटना 24 जुलाई की शाम 4 बजे की है. दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर कांवड़ियों का काफिला जा रहा था. इसी हाईवे पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर पेट्रोल पंप पड़ता है. कांवड़िये यहीं पर रुके हुए थे.

Advertisement
up kawar petrol pump
घटना 24 जुलाई शाम 4 बजे की है. (फ़ोटो/आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
24 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 12:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. यहां कांवड़ियों ने कथित तौर पर पहले एक पेट्रोल पंप पर आम की गुठलियां फेंकीं और फिर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के मना करने पर उनके साथ मारपीट की. पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई. इस मारपीट में एक कर्मचारी को गंभीर चोटें भी आईं. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आजतक से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 24 जुलाई की शाम 4 बजे की है. दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर कांवड़ियों का काफिला जा रहा था. इसी हाईवे पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर पेट्रोल पंप पड़ता है. कांवड़िये यहीं पर रुके हुए थे.  

आजतक से बातचीत करते हुए मुजफ्फरनगर खतौली सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कुछ कांवड़ यात्री रुके हुए थे. वे आम खा रहे थे और गुठलियां वहीं फेंक रहे थे. उन्होंने कहा,

Image embed

मामले पर पुलिस ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: अब रुड़की में कांवड़ियों ने काटा बवाल, पुलिस के सामने ई-रिक्शा तोड़ा, ड्राइवर को बुरी तरह पीटा

ई-रिक्शा तोड़ा 

इससे पहले 23 जुलाई को भी कांवड़ियों का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें कांवड़िये एक ई-रिक्शा ड्राइवर को खूब पीट रहे थे. और फिर लाठी-डंडे मार-मार कर ई-रिक्शा तोड़ रहे थे.

आजतक से जुड़ीं चांदनी कुरैशी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की थी. आरोप है कि यहां के लिब्बरहेड़ी नहर पटरी इलाके में एक ई-रिक्शा ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी. आरोप है कि इससे कांवड़ खंडित हो गई. और इस घटना से सभी कांवड़िये भड़क गए. इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की और ई-रिक्शा को लाठी-डंडे मार-मारकर तोड़ दिया. इस दौरान पुलिस कांवड़ियों को रोकती रही, लेकिन वो नहीं माने और तोड़-फोड़ करते रहे. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

वीडियो: रुड़की में कांवड़ियों ने मचाया उपद्रव, ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()