The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kanpur viral video traffic policeman and home guard were beaten up for not allowing vehicle parking

यूपी : सड़क किनारे गाड़ी नहीं लगाने दी, पुलिसवाले-होमगार्ड को पीट दिया, Video वायरल!

जानिए क्या है मामला? कैसे हुआ? कानपुर में कब हुआ?

Advertisement
kanpur viral video
वायरल वीडियो (Credit: Twitter)
pic
उदय भटनागर
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 01:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि पूरा विवाद शुरू हुआ गाड़ी पार्क करने को लेकर. जहां वीडियो में मारपीट करते दिख रहे दबंग ट्रैफिक नियम न मानते हुए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर रहे थे.

ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड के जवानों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी. घटना कचहरी के पास की है, वहीं चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस स्टेशन भी है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई. और कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

मामले को लेकर कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया,

Image embed
Image embed

अभी कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पुलिसकर्मी को कुछ युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें तीन युवक पुलिसकर्मी को गालियां देते हुए ऐसे थप्पड़, लात, घूसे मार रहे हैं मानो वो पुलिसवाला न हो. मानो उसके पुलिसवाला होने का डर न हो. 

इस घटना को यूपी पुलिस ने गंभीरता से लिया था. बताया गया कि उसने तीनों आरोपियों में से एक युवक की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया है. बाकी दोनों युवकों की तलाश की जा रही है. साथ ही दीवान श्रीकांत की तहरीर पर तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप के तहत युवकों पर केस किया जाएगा.

Video: कानपुर में ऑटो ड्राइवर ने 22 हजार के चालान से परेशान होकर की आत्महत्या

Advertisement

Advertisement

()