The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kanpur, Leave applicration of a clerk went viral on social media

"प्यार-मोहब्बत को लेकर तकरार हो गई, पत्नी मायके चली गई, मनाने के लिए छुट्टी दे दीजिए"

यूपी के अधिकारी की छुट्टी वाली अर्जी वायरल हो गई, इंटरनेट टूट गया!

Advertisement
pic
4 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2022, 11:34 AM IST)
clerk-leave-application-viral
clerk-leave-application-viral
Quick AI Highlights
Click here to view more

फेमस हिंदी फिल्म 'बॉबी' मे एक गाना भी बना है. जहां बॉबी का किरदार निभा रही डिम्पल कपाड़िया गाती हैं "मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो".

कानपुर में एक औरत रूठकर अपने मायके चली भी गई. अब पति ने विभाग से छुट्टी मांगी है, और छुट्टी की अर्जी में लिखा है कि “रूठी हुई पत्नी कों मनाने के लिए ससुराल जाना है”. उनके द्वारा दी गई ये छुट्टी की अर्जी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.  

आजतक से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक मामला कानपुर जिले के प्रेमनगर के खंड शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय का है. यहां पर शमशाद अहमद क्लार्क के पद पर तैनात हैं. दरअसल पिछले एक साल से शमशाद को छुट्टी नहीं मिली, जिस वजह से उनकी पत्नी उनसे नाराज हो गईं. यहीं नहीं कुछ दिन पहले भी शमशाद ने विभाग में छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया. इस पर तो उनकी पत्नी इतनी नाराज हो गईं कि सामान पैक कर अपने मायके चली गई.

अब शमशाद ने एक बार फिर से छुट्टी की अर्जी दी, और इस बार पूरी वजह भी बता दी. उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा, 

"पत्नी से प्यार और मोहब्बत की बात को लेकर कुछ तकरार हो गई. पत्नी रूठकर बड़ी बेटी और उसके दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई है. इससे मैं मानसिक रूप से आहत हूं. उसे मायके से लाने के लिए गांव जाना है. कृपया छुट्टी स्वीकार करें."

खबरहै कि शमशाद की छुट्टी की इस अर्जी को मंजूर लर लिया गया है. और वे 4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच छुट्टी पर रहेंगे.

‘खुशखबरी नहीं मिली, छुट्टी चाहिए’

ये पहला मामला नहीं है जहां ऐसे कारण बता कर कर्मचारियों ने छुट्टी का आवेदन किया है. इससे दो दिन पहले यानी 1 अगस्त को बलिया जिले में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही की छुट्टी का आवेदन भी वायरल हुआ था. इस आवेदन में सिपाही ने लिखा था, 

"महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए. अभी तक खुशखबरी नहीं मिली. मैडम (पत्नी) ने  डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उसके साथ रहना है. प्रार्थी घर पर निवास करेगा. अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिन की EL (यानी अर्जित अवकाश) देने की कृपा करें." 

यूपी पुलिस के सिपाही के द्वारा किया गया छुट्टी का वायरल आवेदन (फोटो: आजतक)

उसे भी छुट्टी दे दी गई. 

वीडियो: पति ने कहा पत्नी महिला नहीं है सुप्रीम कोर्ट ने अब जवाब मांगा है.

Advertisement

Advertisement

()