The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kanpur fire incident BJP Ex MP says women have arsoning tendency Anil Shukla Pratibha Shukla

कानपुर अग्निकांड पर पूर्व बीजेपी सांसद बोले- 'औरतों में आग लगाने की टेंडेंसी होती है'

अनिल शुक्ला योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति हैं. उन्होंने सरकार के अधिकारियों को 'भोला-भाला' बताते हुए हादसे का सारा दोष मृतक महिलाओं के परिवार पर मढ़ दिया.

Advertisement
BJP Ex MP Anil Shukla Warsi Controversial statement on Kanpur Fire during demolition
कानपुर हादसे पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला (बाएं) का विवादित बयान. (दाएं) मृतक महिलाएं. (फोटो-फेसबुक/आजतक)
pic
ज्योति जोशी
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 05:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हाल ही में कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान लगी आग में मां-बेटी की जलकर मौत हुई थी. घटना को लेकर यूपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. सरकार के कई पदाधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है. अब बीजेपी के पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का एक बयान पार्टी और सरकार के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है (BJP Ex MP on Kanpur Fire Incident). उन्होंने कहा है कि मामले में ‘निर्दोष’ लोगों पर केस दर्ज हुआ है और औरतों के अंदर ‘आग लगाने की टेंडेंसी’ होती ही है.

दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा,

Image embed

बीजेपी के पूर्व सांसद ने आगे कहा,

Image embed
Image embed

वहीं आजतक के मुताबिक, अनिल वारसी का कहना है कि इस मामले में सरासर गलती उस परिवार की थी जिसकी बेटी और बहन की मौत हुई. वारसी ने पीड़ित परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वहां अवैध कब्जा कर रखा था, वो गलत काम करते थे और फिर उन्होंने सुसाइड कर लिया.

बता दें, अनिल शुक्ल वारसी पूर्व सांसद हैं. उन्होंने 2007 में बसपा के टिकट पर बिल्हौर से लोकसभा उपचुनाव जीता था. 2014 में भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. अनिल शुक्ला वारसी की पत्नी प्रतिभा शुक्ल योगी सरकार में महिला कल्याण मंत्री हैं.

ये भी पढ़ें- कानपुर अग्निकांड: SDM, SHO समेत दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज, अब तक किस पर क्या कार्रवाई हुई?

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 13 फरवरी को कानपुर प्रशासन के लोग सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गए थे. इस दौरान वहां आग लग गई जिसमें प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा दीक्षित की मौत हो गई. परिवार ने प्रशासन पर आग लगाने का आरोप लगाया है. मामले में मृतक के परिजनों ने SDM, कानूनगो, लेखपाल, SHO समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. वहीं, प्रशासन का कहना है कि मां-बेटी ने खुद ही आग लगाई थी.

वीडियो: कानपुर में लल्लनटॉप से मां बेटी की मौत पर गांववालों ने बताया. असल में क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()