कोविड-19 से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने ऐलान किया था कि वो अपना प्लाज़्माडोनेट करेंगी. ताकि इस बीमारी से लड़ रहे बाकी लोगों की मदद हो सके. डोनेशन से पहलेब्लड टेस्ट होना था, जिसमें सबकुछ सही रहने के बाद ये कार्यवाही आगे बढ़नी थी.लेकिन यहां कनिका फेल हो गईं.डॉक्टर्स के मुताबिक प्लाज़्मा डोनर्स के ब्लड टेस्ट में हीमोग्लोबिन की मात्रा चेककी जाती है, जो कि 12.5 से ऊपर होनी चाहिए. उनका वजन 50 किलो से ज़्यादा होनाचाहिए. और डोनर को डायबिटीज़, मलेरिया या सिफिलिस जैसी बीमारियां नहीं होनी चाहिए.अगर पेशेंट, जो कि अब डोनर है, इन सभी बाधाओं को पार कर लेता है, तब उसे अपनाप्लाज़्मा डोनेट करने की परमिशन मिलती है.एक इंटरव्यू से ठीक पहले कनिका.किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर्स की टीम कनिका के घर उनके फिटनेस टेस्टके लिए पहुंची. लेकिन जांच में पता चला कि कनिका के खून में हीमोग्लोबिन की मात्राकी कमी है. केजीएमयू के वीसी एम.एल.बी भट्ट ने बताया कि जब तक कनिका के हीमोग्लोबिनके स्तर में सुधार नहीं हो जाता, वो अपना प्लाज़्मा डोनेट नहीं कर सकतीं.प्लाज़्मा डोनेशन को लेकर कनिका के संपर्क में संजय गांधी पोस्ट-ग्रैजुएटइंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी दोनों थीं. लेकिनकनिका पहले अपना प्लाज़्मा केजीएमयू को डोनेट करने वाली थीं. हालांकि उन्होंनेएसजीपीजीआई से भी डोनेशन का वादा किया था. दो प्लाज़्मा डोनेशन के बीच कम से कम दोमहीने का अंतर होना चाहिए. और अब तो स्थिति ऐसी बन गई है कि कनिका एक बार भी अपनाप्लाज़्मा डोनेट नहीं कर सकतीं.अपने तीनों बच्चों के साथ कनिका कपूर.न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिककेजीएमयू ने 26 अप्रैल को अपना पहला प्लाज़्मा ट्रांसफ्यूज़न किया. येट्रांसफ्यूज़न उरई के रहने वाले 58 साल के पेशेंट में किया गया, जिनकी हालत काफीनाज़ुक थी. लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है. इस यूनिवर्सिटी को अब तककुल तीन प्लाज़्मा डोनेशन में मिल चुके हैं. दो डॉक्टर्स से और लखीमपुर के एकपेशेंट से.20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट-ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ मेंभर्ती हुई थीं. वहां हुए टेस्ट में वो कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाई गईं. तबसे उनकाइलाज चल रहा था. दो हफ्ते से कुछ ज़्यादा समय अस्पताल में गुज़ारने के बाद कनिका 6अप्रैल को डिस्चार्ज हुईं. पिछले तीन हफ्तों से अपने घर पर क्वॉरंटीन में थीं. 26अप्रैल को वो पूरी तरह से रोग मुक्त हो गईं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: कनिका ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 21 दिन बाद इंस्टाग्राम पोस्टमें क्या लिखा?