भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धोती पहने दिखे कन्हैया कुमार, लोग बोले- 'राजनीति क्या ना करवाए!'
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंदिर जाने पर ट्रोल हुए कन्हैया कुमार!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) चल रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का आज यानी कि 27 सितंबर को 21वां दिन है. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी चल रहे हैं. इन्हीं में से एक कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) हैं. इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार कुछ मंदिरों में गए और दर्शन किए. यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. इन्हें लेकर लोग कन्हैया कुमार को ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि एक वक्त में भगवान को ना मानकर और खुद को नास्तिक बताने वाले कन्हैया आज राजनीति के चक्कर में धार्मिक हो गए हैं.
लोगों ने कन्हैया कुमार के पुराने वीडियोज और भाषण शेयर कर उन्हें अवसरवादी बताया. कुछ ने लिखा कि राजनीति क्या ना करवाए. लोगों ने फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम, ट्विटर तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कन्हैया कुमार को निशाने पर लिया है. पहले आप भी कन्हैया कुमार का वो फोटो देखिए जो उन्होंने 25 सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था.
तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए एक ने लिखा,
एक और यूजर ने लिखा,
इससे पहले भी कई लोगों ने कन्हैया कुमार के भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने पर तंज कसा था.
कुल मिलाकर कन्हैया कुमार को मंदिर जाना भारी पड़ रहा है. वैसे इस पूरे मसले पर आपका क्या कहना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए आप बने रहिए द लल्लनटॉप के साथ.
देखें वीडियो- अग्निपथ योजना पर कन्हैया कुमार ने क्या कह दिया?

.webp?width=60)

