लगता है कंगना हिस्ट्री से सारे किरदार करेंगी, अब इंदिरा गांधी बनने वाली हैं
फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी, बायोपिक नहीं.
Advertisement

कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल करने के बाद अब इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी. फोटो - ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल करने के बाद कंगना अब एक और पॉलिटिकल फिल्म करने जा रही हैं. कंगना इस फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल करती नज़र आएंगी. ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी, ना कि बायोपिक. कंगना की टीम ने ये बात साफ कर दी है.
फिल्म पर जानकारी देते हुए एक स्टेटमेंट रिलीज़ किया. कंगना की ओर से लिखा,
हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और स्क्रिप्ट फाइनल स्टेज में है. ये इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है. बल्कि, एक बड़ी पीरियड फिल्म है. एक पॉलिटिकल ड्रामा, जिससे मेरी जनरेशन को इंडिया का करंट सोशियो-पॉलिटिकल लैंडस्केप समझने में मदद मिलेगी. कई बड़े एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा होंगे और मैं भारतीय राजनीति की इतनी बड़ी नायिका का रोल करने के लिए उत्साहित हूं.
फिल्म एक किताब पर आधारित है. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि कौन सी बुक पर बेस्ड है. इसे डायरेक्ट करेंगे साई कबीर. पहले भी कंगना के साथ काम कर चुके हैं. फिल्म थी ‘रिवॉल्वर रानी’. बताया जा रहा है कि साई ही फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं. फिल्म में 1975 की इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे इवेंट्स को भी जगह मिलेगी. इसे कंगना ही प्रोड्यूस कर रही हैं. इस पीरियड फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा. हिस्ट्री से राजीव गांधी, संजय गांधी, मोरारजी देसाई और लाल बहादुर शास्त्री जैसे लीडर्स को भी फिल्म में दिखाया जाएगा. इनके लिए किन एक्टर्स को फाइनल किया गया है, इस पर कुछ नहीं बताया गया. कंगना ने भी इसपर जानकारी दी. ट्वीट किया,Kangana will essay the role of former Prime Minister Indira Gandhi in an upcoming political drama.
"The script is in final stages. It is not a biopic but it is a grand period film that will help my generation to understand (the) socio-political landscape of current India." pic.twitter.com/0Ln3Pwtwa0 — Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) January 29, 2021
Happy to announce my dear friend Sai Kabir and I are collaborating on a political drama. Produced by Manikarnika Films. Written and Directed by Sai Kabir https://t.co/wpThWV0kME — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 29, 2021
बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और मेरे अच्छे दोस्त साई कबीर एक पॉलिटिकल ड्रामा पर साथ काम कर रहे हैं. जिसे मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा. इसके राइटर और डायरेक्टर साई कबीर ही हैं.बता दें कि कंगना इस समय भोपाल में अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही हैं. साई भी भोपाल पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों ने फिल्म पर काम शुरू भी कर दिया है.

