दिल्ली में हुए बवाल के बाद कंगना ने कहा, "दिल्ली पुलिस लठ बजाओ"
किसी ने की निंदा तो कोई चाहता है न्याय.
Advertisement

26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली के लाल किले के सामने प्रदर्शन किया. जिसके बीच से हिंसा की खबरे भी आईं. इसी पर बॉलीवुड सितारों ने अपने रिएक्शन दिये हैं. फोटो, बाएं- किसानों का प्रदर्शन, (PTI की तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जनवरी को दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली. इन्हीं रैली से हिंसा की खबरें भी आईं. दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव भी हुआ. इन घटनाओं में किसानों और पुलिसकर्मियों दोनों के ही घायल होने की ख़बरें आई हैं. इन सभी घटनाओं पर देश की जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आए. आइए आपको बताते हैं किस सितारे ने क्या कहा-
गुल पनाग ने किसानों के साथ हुई इस झड़प के बारे में ट्वीट किया,
ऐसा लग रहा है कि सरकार को वही मिला है, जो वो पहले दिन से चाहती थी! वो पूरे प्रोटेस्ट को खराब दिखाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों को लगातार भड़काने का, नीचा दिखाने का और तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शनों पर बहस करने का प्रयास हो रहा था. दुखद.तापसी पन्नू ने ट्वीट किया,It appears that the government has got what it wanted, from day one! It was waiting for an opportunity to show the entire protest in poor light, by design or default. Constant attempts at needling/provoking the protestors; undermining, subverting, debasing the protests. Sad.
— Gul Panag (@GulPanag) January 26, 2021
''मेरी टाइमलाइन पर दिख रही ये दो खबरें हमारे देश के हालात बताते हैं.''ऐसा लिखते हुए तापसी ने दो ख़बरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं. एक ख़बर, जिसमें लिखा है कि लोगों ने किसानों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए उनपर फूल बरसाए. दूसरी, जिसमें लिखा है कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया. वहीं कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करके अपनी बात कही है. उन्होंने तोड़फोड़ करने वालों को खालिस्तानी आतंकवादी बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है. कंगना ने कहा कि सरकार को इस आंदोलन में हिंसा करने वाले लोगों को जेल में डाल देना चाहिए और उनके सभी संसाधन छीन लेने चाहिए. कंगना ने ट्वीट करके लिखा,These 2 news items back to back on my timeline explains so much about the state of affairs in our country :) #HappyRepublicDayIndia pic.twitter.com/0Hgm9hwgi3 — taapsee pannu (@taapsee) January 26, 2021
''लगभग हर महीने इस तरह की दंगे और खून बहने की घटनाओं को सुनकर थक गई हूं. दिल्ली, बेंगलुरू और अब फिर दिल्ली. दिल्ली पुलिस लठ बजाओ.''कंगना ने प्रियंका और दिलजीत पर भी निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करके लिखा,Sick and tired of riots and blood bath almost every month , Delhi, Bangalore and now again Delhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #RedFort pic.twitter.com/pWhXtOrqkx — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा, इसे एक्सप्लेन करने की ज़रूरत है. आज पूरी दुनिया हमारे ऊपर हंस रही है. ये ही चाहिए था न तुम लोगों को. बधाई हो.एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा,You need to explain this @diljitdosanjh @priyankachopra Whole world is laughing at us today, yahi chahiye tha na tum logon ko!!!! Congratulations 👏 pic.twitter.com/ApHo5uMInO — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
''सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई. आज के दिन मैं अपने देश के किसानों के साथ खड़ा हूं.''फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया,Wishing everyone #HappyRepublicDay ... I stand in solidarity with our farmers on this day ..#TractorsVsTraitors #HistoricTractorMarch #RepealFarmLaws pic.twitter.com/JT8Go29W2k — Prakash Raj (@prakashraaj) January 26, 2021
''हर घटना के तीन घटक होते हैं - स्थान,समय और पात्र, स्थान-राष्ट्रीय धरोहर लाल क़िला, समय-गौरवशाली गणतंत्र दिवस, पात्र-मैं और आप जिसने भारत की अस्मिता को बार बार खंडित होते देखा और आज फिर लाल क़िले पर तिरंगे का अपमान देखा.'' क्या शक्ति प्रदर्शन ही अब हमारे पास इसका एकमात्र हल बचा है?विशाल ददलानी ने ट्वीट किया,हर घटना के तीन घटक होते हैं - स्थान,समय और पात्र। स्थान-राष्ट्रीय धरोहर लाल क़िला समय-गौरवशाली गणतंत्र दिवस पात्र-मैं और आप जिसने भारत की अस्मिता को बार बार खंडित होते देखा और आज फिर लाल क़िले पर तिरंगे का अपमान देखा। क्या शक्ति प्रदर्शन ही अब हमारे पास इसका एकमात्र हल बचा है? — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 26, 2021
''दोनों तरफ से हिंसा अस्वीकार्य है, खासतौर पर तब जब हमें एक ही तरफ होना हो.''बॉलीवुड के सितारे लगातार इस घटना कि निंदा कर रहे हैं. लोगों के रिएक्शन्स से सोशल मीडिया पटा पड़ा है.Violence by either side is unacceptable. Especially when we're all meant to be on the same side. :( — VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) January 26, 2021

