The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kangana Ranaut slams trolls for criticizing her bikini photo

कंगना ने बिकिनी में फोटो पोस्ट की, फिर ट्रोल करने वाले 'भक्तों' पर भयंकर भड़क गईं

भड़ककर जो कहा, उसकी भाषा भी ख़राब ही थी.

Advertisement
Img The Lallantop
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बिकनी में नज़र आ रही थीं. उसी फोटो को लेकर लोगों ने कंगना की ट्रोलिंग शुरू कर दी.
pic
मेघना
23 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020, 12:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
हां, फिर से कंगना रनौत ख़बरों में हैं. कॉन्ट्रोवर्सीज़ से उनका नाता अटूट किस्म का है. कंगना कभी अपने बयान को लेकर ट्रोल होती हैं, तो कभी अपने वीडियो को लेकर. इस बार अपनी एक फोटो को लेकर ट्रोल हुई हैं. जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस फोटो में कंगना रनौत ने बिकनी पहनी है. समुद्र किनारे बैठीं कंगना धूप के मज़े ले रही हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
Embed
कंगना ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और उसके बाद दिन भर ट्रोल हुईं. कुछ लोगों ने कंगना की इस फोटो को पसंद किया, मगर नाराज़गी ज़ाहिर करने वालों की संख्या ज़्यादा रही. लोग कंगना को उनकी संस्कृति याद दिलाने लगे. कुछ ने कहा कि कंगना लगातार देश की संस्कृति की बात करती हैं, तो उन्हें बिकनी में फोटोज़ नहीं शेयर करनी चाहिए. एक यूज़र ने लिखा,
Embed
एक और यूज़र ने लिखा,
Embed
बाद में कंगना इस ट्रोल्स पर भड़क गईं. उन्होंने फिर से एक फोटो शेयर की और अपने ट्रोल्स को जवाब दिया. हालांकि इसमें भी वो भाषा की मर्यादा भूल गईं. कंगना ने ट्वीट में लिखा,
Embed
अब कंगना की इस फोटो पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कोई उनकी भाषा पर कमेंट कर रहा है, तो कोई कंगना को ही धर्म का ठेकेदार बता रहा है. खैर, कंगना इससे पहले भी किसान आंदोलन के लिए दिए गए बयान को लेकर चर्चा में थीं. उसके बाद दिलजीत दोसांझ से उनकी ट्विटर वॉर भी खूब फेमस हुई.

Advertisement

Advertisement

()