The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kangana Ranaut on chirag paswan in lallantop baithki kangana and chirag movie

"इसलिए वो रास्ता बदल लेते हैं...", चिराग पासवान के लिए ये क्या बोलीं कंगना रनौत?

चिराग पासवान और कंगना रनौत ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' नाम की फिल्म में काम किया है.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 31 अगस्त 2024, 12:52 PM IST)
kangana ranaut chirag paswan
चिराग पासवान और कंगना ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' नाम की फिल्म में काम किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉलीवुड एक्टर और मंडी से सांसद Kangana Ranaut दी लल्लनटॉप के साप्ताहिक शो ‘Baithki’ में आईं. यहां पर कंगना ने CISF जवान के थप्पड़ मारने, बॉलीवुड, प्रधानमंत्री मोदी से पहली मुलाकात और कई अन्य मुद्दों पर बात की. इसके अलावा कंगना ने Chirag Paswan के बारे में भी बात की.

चिराग पासवान और कंगना ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' नाम की फिल्म में काम किया है. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया. इस पर कंगना से पूछा गया कि राजनीति में उन दोनों की बॉन्डिंग कैसी है.

जवाब में कंगना ने कहा कि उन्होंने और चिराग ने एक ही फिल्म साथ में की है. क्योंकि उसके बाद चिराग ने कोई फिल्म नहीं की. वो राजनीति में आ गए थे. कंगना ने आगे कहा,

"हम MP हैं. तो हम MP के साथ काम करते हैं. चिराग मंत्री हैं. तो हमारा इतना मिलना-जुलना नहीं होता है. एक बार शायद उन्होंने कोई जोक सुनाया. मैं हंसने लगी. लेकिन मीडिया ने उसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया कि अब तो वो रास्ता बदल कर चले जाते हैं. हमारे लिए भी मीडिया की बात शर्मिंदा करने वाली ही थी. इसलिए अब वो रास्ता बदल लेते हैं."

थप्पड़ मारने पर क्या कहा?

6 जून को CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारा था. कंगना के मुताबिक CISF सुरक्षाकर्मी ने खुद को किसान आंदोलन का समर्थक बताया और इसी समर्थन के नाते उन्हें थप्पड़ मारा.

अब दी लल्लनटॉप से बातचीत में उन्होंने इस घटना को लेकर कहा है,

“इस देश में मुझे भी अभिव्यक्ति की आजादी है. मुझे एयरपोर्ट पर मारा जाता है और लोग इस पर खुश होते हैं. जो लोग खुशियां मनाते हैं वे भूल जाते हैं कि मुझे भी अभिव्यक्ति की आजादी है. मेरा ये संकल्प है कि किसी भी आर्टिस्ट की आवाज मरनी नहीं चाहिए. आप सच्चाई को झुठलाना चाहते हैं ताकि आप एक नया इतिहास अपने हिसाब से लिख सकें.”

कंगना ने आगे कहा,

“मुझे एयरपोर्ट पर ये कहकर मारा जाता है कि मैं किसान हूं. पर क्या ये सच है? एक क्रिमिनल हमेशा क्रिमिनल ही होता है. मैं ये नहीं कह सकती कि मैं एक मां हूं और मैंने किसी के बच्चे को मार दिया. जब आप किसी के बच्चे को मारते हैं तो आप मां होने का हक भी खो देते हैं. जब आपने अपनी वर्दी को गिरा दिया, जब आपने इतने सारे किसानों को गिरा दिया, तो आप अपने किसान होने या सिपाही होने का हक खो देते हैं.”

कंगना की पूरी बातचीत आप हमारे चैनल पर जल्द ही देख सकते हैं.

वीडियो: कंगना के बयानों पर राकेश टिकैत ने किस प्रसाद की बात कर दी?

Advertisement

Advertisement

()