कंगना के वो बयान, जिन्होंने बॉलीवुड और सोशल मीडिया को हिला रखा है
पढ़िए पूरा इंटरव्यू.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कंगना रनोट ने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं. टीवी शो आपकी अदालत में कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन और राकेश रोशन दोनों से माफ़ी मांगने को बोला है. तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कंगना का कहना है कि दोनों बाप-बेटों ने उनकी इमेज खराब की है.
कंगना ने कहा,
कंगना के मुताबिक उसने (ऋतिक) कहा कि इसका अफेयर मुझसे नहीं था, इसका अफेयर किसी और से था और उसने केवल ये सब इमैजिन किया है. मैंने कहा, इमैजिन किया है, इमैजिन तो तब करते हैं, जब कोई न मिले. आपसे रोज सेट पर मिलते हैं, आपको जानते हैं, तो इमैजिन कैसे हो गया?

कंगना ने आगे कहा, 'ये सब बस उसका एजेंडा है. मेरा और उसका रिश्ता साल 2014 में ही खत्म हो गया था. 'क्वीन' की रिलीज से पहले कहता था, तुम्हारा हमारा कुछ लेना-देना नहीं है, भूल जाओ. पहले कहा मेरी पत्नी से मेरा तलाक हो रहा है, जब तलाक हो गया तो कहता है तुम कौन हो, मैं तुमको जानता तक नहीं हूं. मैंने कहा, नहीं जानते तो इस बात को यहीं पर खत्म करो, लेकिन खुद के दिल में चोर है. इस लड़की ने अभी मुंह खोला है तो उसका मुंह बंद करो.
जब कंगना से 1000 से ज्यादा ईमेल लिखने के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने जवाब दिया,

कंगना का कहना है, 'ऋतिक के पिता (राकेश रोशन) का कहना था कि वो मुझे एक्सपोज़ करेंगे. अभी तक तो किया नहीं.'
कंगना कहती हैं कि इस बातचीत के बाद 'क्वीन' फिल्म रिलीज हो गई. क्वीन फिल्म हिट हुई तो ये जनाब (ऋतिक) फिर आ गए, कहने लगे मुझसे बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर दो. मैंने कहा, 'देखो तुम पहले अपना दिमाग बनाओ, तुम्हें मुझसे शादी करनी है या नहीं? इस पर ऋतिक ने कहा, नहीं तुम तो इतना भड़क गई हो. कंगना ने ऋतिक से कहा, अभी 15 दिन पहले तो तुम ये कह रहे थे कि किसी को बताया तो नहीं तुमने, वो फोटो डिलीट की या नहीं? तुमने इतनी बदतमीज़ी से मुझसे बात की अब 15 दिन बाद तुम कह रहे हो कि तुम्हारी सब बहुत तारीफ कर रहे हैं, मुझे बड़ा प्राउड फील हो रहा है.' कंगना ने कहा मैंने ऋतिक से एक बार और इस बारे में सोचने को कहा, मगर इस बात पर वो भड़क गया. उसका कहना था कि क्वीन फिल्म की सफलता मेरे दिमाग में चढ़ गई है.
कंगना ने बताया कि ऋतिक का पूरा प्लान उन्हें पागल घोषित करने का था. और ऐसा वो कर भी देता. लेकिन उसे पता नहीं था कि जिस लड़की को वो डेट कर रहा है वो क्वीन फिल्म के बाद इतनी बड़ी स्टार बन जाएगी. फिर 'तनु वेड्स मनु' से सुपरस्टार बन जाएगी. उसने तो पूरा प्लान बनाया था मुझे पागल साबित करने का. कंगना ने इल्ज़ाम लगाया कि अगर ऋतिक को उससे इतनी दिक्कत थी तो उनके बर्थडे में फ्लोर पर लोट-लोटकर डांस क्यों करता था.
कंगना का कहना है,
कंगना ने राकेश रोशन के बारे में कहा, 'उसके पिता (राकेश रोशन) ने मुझसे एक बार कहा था, मैं इस लड़की को एक्सपोज करूंगा. एक साल से ज्यादा टाइम हो गया. मैं इंतजार कर रही हूं, करो न मुझे एक्सपोज. उसको अपने बाप के पैसे का इतना घमंड है. हवा में बातें करते हैं ये लोग.'

कंगना का कहना है कि एक बार आदित्य पंचोली से बचने को वह अपार्टमेंट की पहली मंजिल से कूद गई थीं.
कंगना ने कहा, वह पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे. दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे. वह एक दोस्त के घर पर तीन साल तक साथ भी रहे थे. कंगना ने बताया कि वो जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वह भी उन्हीं (आदित्य) का था. कंगना ने खुलासा किया कि कैसे वह एक बार आदित्य पंचोली से बचने के लिए अपार्टमेंट की पहली मंजिल से कूद गई थीं. खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन वहां भी आदित्य पंचोली पहुंच गए थे.
कंगना ने बताया,

कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.
इस इंटरव्यू से पहले कंगना ने आदित्य का नाम लिए बिना अपने पहले रिलेशनशिप में हुई हिंसा के बारे में बताया था. कंगना का कहना था,

कंगना का कहना है कि उन्हें करण की फिल्मों में काम नहीं चाहिए. एक फिल्म की वही फ्लॉप थी.
करण जौहर के बारे में कहा कि मैंने उनके साथ एक फिल्म की हुई है 'उंगली'. उसमें मेरा 10 मिनट का रोल था, वो मेरी जिंदगी की सबसे फ्लॉप फिल्म है, तो मुझे चाहिए ही नहीं उनसे रोल, बिल्कुल नहीं चाहिए.
कंगना और करण जौहर की लड़ाई बहुत पुरानी है. ये तब से है जब से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कंगना ने उन्हें कुनबापरस्ती का फिल्मों का माफिया बोला था. इसके बाद करण अक्सर सोशल मीडिया, टीवी शो और स्टेज शो के दौरान कंगना का मजाक उड़ाने लगे. इस बार के आईफा अवॉर्ड शो में भी करण जौहर ने सैफ अली खान और वरुण धवन के साथ कंगना का मजाक बनाया था. जिसके बाद कंगना ने सैफ और वरुण को ओपन लेटर लिखा था. कंगना के लेटर लिखने के बाद सैफ और वरुण ने माफी मांग ली थी. मगर करण जौहर और कंगना की लड़ाई खत्म नहीं हुई.
करन जौहर, वरुण धवन को बधाई, वो आज महान जो बन गए हैं
भारतीय सेना की अनूठी कहानियों पर एक-दो नहीं, 8 फिल्में बन रही हैं!
सुपर 30 वाले आनंद ने बचपन में प्रयोग करते हुए 'बम' दाग दिया था!
कंगना ने कहा,
'मैंने इतनी बेइज्जती सही है, जिसका कोई हिसाब नहीं. रात-रात भर मैं रोती थी. मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे स्ट्रेस हुआ, ट्रॉमा हुआ. हर तरह के मेरे बारे में घटिया, वाहियात मेल्स रिलीज किए हुए हैं, उनको आज भी लोग गूगल करके पढ़ते हैं. चटखारे लेते हैं. इस बदतमीजी के लिए उन्हें मुझसे माफ़ी मांगनी चाहिए.'कंगना ने अपनी जिंदगी के कई पन्ने पढ़कर इस इंटरव्यू में सुना दिए. सिर्फ ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के बारे में ही नहीं बल्कि आदित्य पंचोली, और करण जौहर के बारे में भी वो बिना किसी खौफ के बोली हैं. तो पढ़िए किसके बारे में क्या कहा, जो बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर चर्चा है?
1. ऋतिक रोशन
कंगना का कहना है, 'ऋतिक रोशन के साथ उनका अफेयर था. लेकिन जब ऋतिक को उनकी एक्स वाइफ से तलाक मिल गया तो वो पीछे हट गए. कंगना ने बताया कि उसने (ऋतिक) मुझे लीगल नोटिस भेजा, कहा कि मुझसे माफी मांगी जाए. वो चाहता था कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताऊं कि वो 'सिली एक्स' नहीं हैं. सबसे पहले मैं ये पूछना चाहती हूं कि उन्हें कैसे पता कि वो ही 'सिली एक्स' हैं? उन्होंने ट्वीट करके कहा, मैं पोप को डेट कर लूंगा लेकिन उसे नहीं. उसने मुझे धमकी भी दी कि वो मेरी पर्सनल तस्वीरें और वीडियो लीक कर देगा.'कंगना के मुताबिक उसने (ऋतिक) कहा कि इसका अफेयर मुझसे नहीं था, इसका अफेयर किसी और से था और उसने केवल ये सब इमैजिन किया है. मैंने कहा, इमैजिन किया है, इमैजिन तो तब करते हैं, जब कोई न मिले. आपसे रोज सेट पर मिलते हैं, आपको जानते हैं, तो इमैजिन कैसे हो गया?

कंगना ने आगे कहा, 'ये सब बस उसका एजेंडा है. मेरा और उसका रिश्ता साल 2014 में ही खत्म हो गया था. 'क्वीन' की रिलीज से पहले कहता था, तुम्हारा हमारा कुछ लेना-देना नहीं है, भूल जाओ. पहले कहा मेरी पत्नी से मेरा तलाक हो रहा है, जब तलाक हो गया तो कहता है तुम कौन हो, मैं तुमको जानता तक नहीं हूं. मैंने कहा, नहीं जानते तो इस बात को यहीं पर खत्म करो, लेकिन खुद के दिल में चोर है. इस लड़की ने अभी मुंह खोला है तो उसका मुंह बंद करो.
साल 2014 में हमारा रिलेशनशिप बिल्कुल खत्म हो गया. 2016 में वो खुद साइबर क्राइम जाता है, नोटिस भेजता है, नोटिस में मेल के बारे में बात करता है. जब मैं न्यूयॉर्क में स्क्रीनराइटिंग का कोर्स कर रही थी, तब मैंने उसे 3-4 मेल किए थे, बाकी के मेल उसने खुद मेरे मेल आईडी से किए थे. दो साल तक उसने मेल की फाइल बनाई और उन मेल को पब्लिक में रिलीज कर दिया.

जब कंगना से 1000 से ज्यादा ईमेल लिखने के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने जवाब दिया,
'मैंने सच में उस इंसान को बहुत प्यार किया था. मुझे इतना दुःख इसलिए हुआ, क्योंकि उसने मेरे लिखे गए बेहद पर्सनल मेल को जगजाहिर किया. मैं जब न्यूयॉर्क में थी तब ऋतिक के साथ मेरी काफी नजदीकियां थी, मैं प्यार में थी और शायरी भी लिखती थी. वह वक़्त मेरी जिंदगी के सबसे कीमती पल थे. मैंने जो तीन-चार लेटर भेजे थे. उन लेटर्स को बार-बार कॉपी पेस्ट करके उन लेटर्स में डाला है जो मैंने कभी नहीं लिखे. मेरे चार लेटर को इस्तेमाल कर उसने मुझे खूब बदनाम करने की कोशिश की. मुझे लगा कि यह बदनामी मेरे लिए मौत की तरह थी.'
2. राकेश रोशन
कंगना ने कहा, 'मैंने साल 2015 में ऋतिक के पिता राकेश रोशन को फोन किया. उन्हें बताया कि आपका बेटा मेरे साथ इस तरह की हरकत करता है, आप उसे संभाल लीजिए. राकेश जी ने मुझे भरोसा जताया कि इस मामले में वह मेरी मदद करेंगे. बाद में उन्होंने फोन करके कहा कि ऋतिक को अब तुमसे नहीं मिलना है और अब तुम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है तो अब इस मैटर को तुम यहीं क्लोज कर दो. मैंने राकेश जी को कहा कि आप ऋतिक को मेरे सामने बुलाइए और यह सब मेरे सामने उसे बैठकर कहने के लिए कहें, अगर उसने ऐसा कह दिया तो मैं आपके पैर छू लूंगी. राकेश जी ने कहा कि मैं उसे नहीं बुला सकता, क्योंकि उसने कहा है कि उसे तुमसे मिलना ही नहीं है. ये बात वहीं ख़त्म हो गई.'
कंगना का कहना है, 'ऋतिक के पिता (राकेश रोशन) का कहना था कि वो मुझे एक्सपोज़ करेंगे. अभी तक तो किया नहीं.'
कंगना कहती हैं कि इस बातचीत के बाद 'क्वीन' फिल्म रिलीज हो गई. क्वीन फिल्म हिट हुई तो ये जनाब (ऋतिक) फिर आ गए, कहने लगे मुझसे बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर दो. मैंने कहा, 'देखो तुम पहले अपना दिमाग बनाओ, तुम्हें मुझसे शादी करनी है या नहीं? इस पर ऋतिक ने कहा, नहीं तुम तो इतना भड़क गई हो. कंगना ने ऋतिक से कहा, अभी 15 दिन पहले तो तुम ये कह रहे थे कि किसी को बताया तो नहीं तुमने, वो फोटो डिलीट की या नहीं? तुमने इतनी बदतमीज़ी से मुझसे बात की अब 15 दिन बाद तुम कह रहे हो कि तुम्हारी सब बहुत तारीफ कर रहे हैं, मुझे बड़ा प्राउड फील हो रहा है.' कंगना ने कहा मैंने ऋतिक से एक बार और इस बारे में सोचने को कहा, मगर इस बात पर वो भड़क गया. उसका कहना था कि क्वीन फिल्म की सफलता मेरे दिमाग में चढ़ गई है.
कंगना ने बताया कि ऋतिक का पूरा प्लान उन्हें पागल घोषित करने का था. और ऐसा वो कर भी देता. लेकिन उसे पता नहीं था कि जिस लड़की को वो डेट कर रहा है वो क्वीन फिल्म के बाद इतनी बड़ी स्टार बन जाएगी. फिर 'तनु वेड्स मनु' से सुपरस्टार बन जाएगी. उसने तो पूरा प्लान बनाया था मुझे पागल साबित करने का. कंगना ने इल्ज़ाम लगाया कि अगर ऋतिक को उससे इतनी दिक्कत थी तो उनके बर्थडे में फ्लोर पर लोट-लोटकर डांस क्यों करता था.
कंगना का कहना है,
'इसके बाद ऋतिक करण जौहर की पार्टी में भी मुझसे मिला, यहां भी उसका यही कहना था कि सक्सेस मेरे दिमाग में चढ़ गई है. मैंने कहा, सक्सेस से तुम बदले हो मैं नहीं, मैं जैसी पहले थी वैसी ही आज भी हूं.'

कंगना ने राकेश रोशन के बारे में कहा, 'उसके पिता (राकेश रोशन) ने मुझसे एक बार कहा था, मैं इस लड़की को एक्सपोज करूंगा. एक साल से ज्यादा टाइम हो गया. मैं इंतजार कर रही हूं, करो न मुझे एक्सपोज. उसको अपने बाप के पैसे का इतना घमंड है. हवा में बातें करते हैं ये लोग.'
3. आदित्य पंचोली
कंगना ने आदित्य के साथ अपने रिश्तों को लेकर पहली बार कुछ नहीं बोला है. कंगना जिस वक्त वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, उसी दौरान आदित्य पंचोली के साथ उनके रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा चल रही थी. आदित्य, कंगना से दोगुनी उम्र के थे. जरीना उनकी पत्नी हैं जबकि सूरज पंचोली उनका बेटा है.
कंगना का कहना है कि एक बार आदित्य पंचोली से बचने को वह अपार्टमेंट की पहली मंजिल से कूद गई थीं.
कंगना ने कहा, वह पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे. दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे. वह एक दोस्त के घर पर तीन साल तक साथ भी रहे थे. कंगना ने बताया कि वो जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वह भी उन्हीं (आदित्य) का था. कंगना ने खुलासा किया कि कैसे वह एक बार आदित्य पंचोली से बचने के लिए अपार्टमेंट की पहली मंजिल से कूद गई थीं. खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन वहां भी आदित्य पंचोली पहुंच गए थे.
कंगना ने बताया,
''उनकी (आदित्य पंचोली) बेटी मुझसे एक साल बड़ी है. मैं उनकी वाइफ से मिलने उनके घर गई. कहा कि वो (आदित्य) मुझे तंग करता है. मेरी हेल्प कीजिए. उनकी वाइफ ने मुझे कहा कि देखो जब वो घर नहीं होता है तो हम लोग बहुत खुश हैं. जब वह घर पर होता है तो मेरे यहां काम करनेवाली या जो भी यहां पर आता है उनपर वह हाथ उठाता है. मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकती.'कंगना ने आगे कहा कि एक बार जब मैं शूटिंग में थी, उन्होंने मुझे फोन किया, गालियां देनी शुरू कर दीं. मैं शूटिंग से निकली तो उनकी गाड़ी मेरे रिक्शा का पीछा करने लगी. मैंने अनुराग बसु को फोन किया, उस समय मैं उनकी फिल्म 'मेट्रो' में शूट कर रही थी. अनुराग बसु और उनकी वाइफ ने मुझे करीब 15 दिन अपने ऑफिस में छुपा कर रखा था. उस वक़्त अनुराग बसु ने मेरी काफी मदद की. उनकी वाइफ ने तो मुझे कपड़े भी लाकर दिए.

कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.
इस इंटरव्यू से पहले कंगना ने आदित्य का नाम लिए बिना अपने पहले रिलेशनशिप में हुई हिंसा के बारे में बताया था. कंगना का कहना था,
'वह आदमी मेरे पिता की उम्र का था. उसने मुझे सिर पर बहुत तेज चोट पहुंचाई. उस वक्त मेरी उम्र 17 साल थी. मेरे सिर से खून भी निकल रहा था. मैंने अपनी सैंडल उतारकर उसके सिर पर मारा. उसके सिर से भी खून निकला. मैंने उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई.'कंगना कहती हैं कि उस वक़्त पुलिस ने भी मदद की. पुलिस ने उसे बोला कि अगर लड़की को परेशान किया तो सीधे जेल जाओगे. दोस्त हेल्प करते थे, लेकिन मैं लड़कियों से कहना चाहूंगी कि आपको पुलिस की हेल्प लेनी चाहिए. इतने गुंडे आदमी, जो इस तरह की बदमाशियां करते हैं, उसमें दोस्त और फैमिली क्या करेगी?
4. करण जौहर
कंगना से सवाल किया गया कि आपने करण जौहर को बॉलीवुड में भाईभतीजावाद का फिल्म माफिया कह दिया था. कहा था कि इंडस्ट्री में सिर्फ कुछ ही खानदान हैं जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, 'हां, ये तो सच है, जो एक्टर बड़े परिवार से आते हैं उन्हें बचपन से ही ट्रेनिंग दी जाती है. बहुत सारे पत्रकार उनके दोस्त होते हैं जो उन्हें पैम्पर करते हैं, लेकिन ये कहना कि वो हमसे बेहतर हैं ये बहुत गलत है. इंसान का मेकअप, हेयरस्टाइल, ट्रेनिंग उसे बेहतर नहीं बनाती. उसे बेहतर बनाती है उसकी जिंदगी, जिंदगी को देखने का नजरिया और एक्सपीरियंस.
कंगना का कहना है कि उन्हें करण की फिल्मों में काम नहीं चाहिए. एक फिल्म की वही फ्लॉप थी.
करण जौहर के बारे में कहा कि मैंने उनके साथ एक फिल्म की हुई है 'उंगली'. उसमें मेरा 10 मिनट का रोल था, वो मेरी जिंदगी की सबसे फ्लॉप फिल्म है, तो मुझे चाहिए ही नहीं उनसे रोल, बिल्कुल नहीं चाहिए.
कंगना और करण जौहर की लड़ाई बहुत पुरानी है. ये तब से है जब से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कंगना ने उन्हें कुनबापरस्ती का फिल्मों का माफिया बोला था. इसके बाद करण अक्सर सोशल मीडिया, टीवी शो और स्टेज शो के दौरान कंगना का मजाक उड़ाने लगे. इस बार के आईफा अवॉर्ड शो में भी करण जौहर ने सैफ अली खान और वरुण धवन के साथ कंगना का मजाक बनाया था. जिसके बाद कंगना ने सैफ और वरुण को ओपन लेटर लिखा था. कंगना के लेटर लिखने के बाद सैफ और वरुण ने माफी मांग ली थी. मगर करण जौहर और कंगना की लड़ाई खत्म नहीं हुई.
ये भी पढ़ें :
वो 6 हिंदी फिल्में जिन्हें लेकर झूठ बोला गया कि हॉलीवुड ने उनकी नकल कीकरन जौहर, वरुण धवन को बधाई, वो आज महान जो बन गए हैं
भारतीय सेना की अनूठी कहानियों पर एक-दो नहीं, 8 फिल्में बन रही हैं!
सुपर 30 वाले आनंद ने बचपन में प्रयोग करते हुए 'बम' दाग दिया था!

