The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kangana Ranaut claims that her twitter account gets temporarily restricted after controversial remarks about Tandav

ट्विटर पर कंगना को सस्पेंड करने का ट्रेंड चला, तो कंगना धमकियां देने लगीं

हिंसा को उकसाने जैसा ट्वीट करने के बाद #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड चल पड़ा था.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2021, 11:41 AM IST)
Img The Lallantop
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि ट्विटर ने उनका अकाउंट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक्ट्रेस कंगना रनौत. फिर एक बार खबरों में हैं. वजह है उनका एक ट्वीट. कंगना ने क्लेम किया है कि ट्विटर ने उनका अकाउंट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया था. कंगना के 'तांडव' सीरीज़ को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद ट्विटर ने ये एक्शन लिया था. कंगना ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. ट्विटर के सीईओ जैक डार्सी को टैग करते हुए कंगना ने उन्हें धमकी दे डाली. कंगना ने ट्वीट किया,
'लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे और मेरे अकाउंट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कराया. वो लोग मुझे धमका रहे हैं. मेरा अकाउंट/वर्चुअल आईडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है. मगर मेरा देशभक्त वर्जन फिल्मों के ज़रिए वापस आएगा. तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी.'
इसके थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड करने लगा. कंगना ने इस पर भी ट्वीट किया. स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
''एंटी नेशनल लोग ये #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड कर रहे हैं. प्लीज़ करो, जब उन्होंने रंगोली का अकाउंट सस्पेंड किया था, तब मैंने आ कर उनकी ज़िंदगी को बदतर कर दिया था. अब अगर वो मेरा अकाउंट सस्पेंड करते हैं तो मैं वर्चुअल दुनिया को छोड़ कर रियल लाइफ में उन्हें रियल कंगना रनौत दिखाऊंगी. सारे बापों की मां...''
दरअसल सैफ की 'तांडव' वेब सीरीज़ को लेकर चल रहे बखेड़े में कंगना ने टिप्पणी की थी. एक यूज़र को रिप्लाई करते हुए कंगना ने ट्वीट किया था,
'क्यूंकि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ किया था. पहले शांति, फिर क्रांति. समय आ गया है इनकी गर्दनें उड़ाने का. जय श्री कृष्ण.'
tandav
कंगना का ट्वीट जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया था. फोटो - ट्विटर
कंगना के इस ट्वीट पर हंगामा मच गया. लोग कहने लगे कि कंगना हिंसा भड़काने का काम कर रही हैं. कई लोगों ने उनके अकाउंट को रिपोर्ट भी किया. जब बात बहुत बढ़ गई तो कंगना ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया. मगर इसके स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तैरने लगे. कंगना तक ये पहुंचे तो उन्होंने फिर सफाई देते हुए दूसरा ट्वीट किया. जिसमें लिखा,
''जो लिब्रु डर के मारे मम्मी की गोद में रो रहे हैं, वो ये पढ़ लें मैंने तुम्हारा सिर काटने के लिए नहीं कहा. इतना तो मैं भी जानती हूं कि इन्सेक्ट्स या वर्म्स के लिए पेस्टिसाइड चाहिए होता है.''
tandav
डिलीटेड ट्वीट पार्ट 2. फोटो - ट्विटर
'तांडव' वेब सीरीज़ की बात करें तो ये 15 जनवरी को रिलीज़ हुआ था. तभी से मेकर्स को लीगल नोटिस मिलने लगे. लोगों का कहना है कि इस सीरीज़ के कुछ सीन्स ने उनकी भावनाओं को आहत किया है. मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज होने लगी. इसके बाद शो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने पहले तो पूरी टीम की तरफ से माफी मांगी. फिर बाद जब ज़्यादा आगे बढ़ी तो सीरीज़ में बदलाव करने की भी घोषणा की.

Advertisement

Advertisement

()