ये वीडियो देख कर लगता है- मौत कभी भी, कहीं भी दबे पांव आ सकती है
एक सेकण्ड का फर्क इनकी ज़िंदगी बचा सकता था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मौत का कोई भरोसा नहीं. किसी भी जगह, किसी भी वक़्त इंसान को दबोच सकती है. सब कुछ सही चल रहा होता है. और अचानक किसी बहाने से इंसान यूं ख़त्म हो जाता है, जैसे बिजली का स्विच ऑफ़ किया हो. दूरदर्शन की पूर्व एंकर कंचन नाथ के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. एक दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई है.

कंचन नाथ. इमेज सोर्स: डेली मेल.
उनके सर पर एक पेड़ आ गिरा था. वो सुबह अपनी योगा क्लास से लौट रही थीं. घटना गुरुवार की है. तेज़ हवा में ये पेड़ सीधे उनके सर पर आ गिरा. वो तुरंत मौके पर ही ढेर हो गईं थी. आस-पास से गुज़रते लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े. उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
CCTV की ये फुटेज बताती है कि सिर्फ एक पल की ऊंच-नीच उनकी जान बचा सकती थी.
कंचन नाथ योगा इंस्ट्रक्टर थीं. ज़ाहिर है खुद भी फिट रहती होंगी. इसीलिए न ताकि ज़िंदगी लंबी चले. लेकिन बदकिस्मती के एक ही झपट्टे ने उनकी ज़िंदगी पर फुलस्टॉप लगा दिया. लाइफ भी कभी-कभी क्रूर मज़ाक करती है.
ये भी पढ़ें:

कंचन नाथ दूरदर्शन में एंकर का काम कर चुकी हैं. उनका एंकर किया हुआ ‘प्रादेशिक संगीत’ प्रोग्राम काफी पसंद किया जाता था. इन दिनों वे चेम्बूर में योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर रही थीं. गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब वो अपना काम ख़त्म कर के घर लौट रही थीं. बारिश अभी हो के हटी थी. अचानक उनके सर पर नारियल का एक पेड़ आ गिरा. ठीक सर के बीचोबीच.वो एक कदम भी आगे-पीछे होतीं, तो बच सकती थीं. एक सेकण्ड के लिए भी कहीं रुकी होती, तो उस घड़ी वहां मौजूद न होती. एक सेकण्ड तेज़ चल रही होतीं, तो उस जगह से गुज़र चुकी होतीं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उस ख़ास घड़ी में वो वहां थी और उस पेड़ ने उनकी जान ले ली.
CCTV की ये फुटेज बताती है कि सिर्फ एक पल की ऊंच-नीच उनकी जान बचा सकती थी.
कंचन नाथ योगा इंस्ट्रक्टर थीं. ज़ाहिर है खुद भी फिट रहती होंगी. इसीलिए न ताकि ज़िंदगी लंबी चले. लेकिन बदकिस्मती के एक ही झपट्टे ने उनकी ज़िंदगी पर फुलस्टॉप लगा दिया. लाइफ भी कभी-कभी क्रूर मज़ाक करती है.
ये भी पढ़ें:
OLX पर सामान बेचते हुए ध्यान रखना, इस महिला जैसी हालत न हो जाए
बच्ची सनी लियोनी ने गोद ली और लोगों ने अपनी नंगई दिखा दी