दक्षिण भारत. सिनेमा के लोगों की सियासी जमीन तैयार करने का बेहतरीन स्टूडियो.सिनेमा से निकले तो एम करुणानिधि ने इतिहास रच दिया. सिनेमा का कोई आदमी पहली बारमुख्यमंत्री बन गया. साल था 1969 और राज्य था तमिलनाडु. उसके बाद सिनेमा का एक औरकामयाब शख्स राजनीति के मैदान में उतरा. पहले करुणानिधि की पार्टी जॉइन की, फिरअपनी पार्टी बनाई और बन गया तमिलनाडु का मुख्यमंत्री. नाम था एमजी रामचंद्रन और सालथा 1977. रामचंद्रन मुख्यमंत्री बने तो पार्टी में सिनेमा की एक हिरोइन भी शामिल होगई, जयललिता. वो भी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं.एनटी रामा राव, एम करुणानिधी और जयललिताअब इस जमात में शामिल होने के लिए साउथ के सुपर स्टार कमल हासन भी तैयार हैं.शुरुआत तो तमिलनाडु से ही होगी, लेकिन पार्टी का नाम क्या होगा, इसे वो अभी तय नहींकर पाए हैं. सुपर स्टार हैं और राजनीति में आने को तैयार हैं तो पहले से बनी-बनाईपार्टियां उन्हें हाथों-हाथ लेने को भी तैयार थीं. लेकिन उन्होंने अपनी ही पार्टीबनाने की ठानी है. सियासी पारी शुरू करने जा रहे कमल हासन वक्त-वक्त पर अपनीराजनीतिक समझ को सामने लाते रहे हैं. नेताओं से पहले जनता को ईमानदार होगा की बातकहने वाले कमल हासन ने पिछले कुछ दिनों में राजनीति पर उन्होंने कुछ कहा है-1.कोई भी राजनीतिक दल विचारधारा पर टिका होता है. मुझे नहीं लगता कि मेरा राजनीतिकलक्ष्य किसी दल की विचारधारा से मेल खा सकता है.2. तमिलनाडु की राजनीति बदल सकती है. मैं उस बदलाव को लाना चाहता हूं. चाहे उसबदलाव की गति धीमी ही क्यों न हो?3. वोट देकर मुझे राजनीति में इसलिए न बुलाएं कि बाहर करने के लिए पांच साल काइंतजार करना पड़े. अगर मुझसे काम ना हो तो तुरंत निकाल दें.4. मैं परेशानियों से तुरंत छुटकारा दिलाने का वादा नहीं कर रहा, लेकिन मैं बदलावका वादा करता हूं.5. राजनीति से या तो मैं बाहर जाऊंगा या भ्रष्टाचार, दोनों साथ नहीं रह सकते.राजनीति में आने से पहले का उनका ये पॉलिटिकल स्टैंड है. वो कहते हैं कि मेराराजनीतिक लक्ष्य किसी की विचारधारा से मेल नहीं खाता है. इसके ठीक बाद ही दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कमल हासन से मुलाकात करते हैं और उनसे भ्रष्टाचार कीलड़ाई में साथ आने का न्यौता देते हैं. हासन इसका स्वागत करते हुए कहते हैं- दिल्लीके सीएम मुझसे मिलने आए, मेरे लिए यह सम्मान की बात है. उन्होंने भ्रष्टाचार केखिलाफ लड़ाई लड़ी है. उनकी छवि करप्शन से लड़ने को लेकर रही है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कमल हासन के घर जाकर मुलाकात की थी.इससे पहले कमल हासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं और कहते हैं किकोई तो ऐसा है, जो देश को बदलने के बारे में कम से कम सोच रहा है. वो केरल केमुख्यमंत्री पी. विजयन के साथ भी सियासत पर बात करते हैं. इसके बाद वो कहते हैं-मैं फिल्म उद्योग में 40 साल से हूं, लेकिन मैं आपको एक चीज कह सकता हूं कि मेरारंग निश्चित तौर पर भगवा नहीं है. हालांकि बाद में दिए बयान में कमल हासन ने बीजेपीसे गठबंधन की बात से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा- अगर यह मेरीविचारधारा के आड़े नहीं आता है और सिर्फ प्रशासन के बारे में सोचता है तो ऐसा संभवहै.अगर लोगों की भलाई का मुद्दा है तो राजनीति में कोई भी अछूत नहीं होता है. इसकेअलावा कमल हासन ने कहा था, 'बीफ जैसे मुद्दे पर मैं सरकार के खिलाफ रहा हूं. मैंबीफ खाता था, लेकिन अब मुझे छोड़ना पड़ा. इसका मतलब ये नहीं है कि मैं और लोगों कोबीफ न खाने के लिए कहूं.' इससे पहले पी विजयन से मुलाकात पर कमल हासन ने कहा था-अधिकतर वामपंथी मेरे नायक हैं . मैं चीजों के मध्य में रहना चाहता हूं और पक्ष नहींलेना चाहता. अभी हाल ही में कमल हासन ने एक और बयान दिया है. उनसे वामपंथ के बारेमें पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया मैं पूरी तरह से लेफ्नट के साथ नहीं हूं. मुझेलेफ्ट से सेंटर की ओर आना होगा क्योंकि लोग महत्वपूर्ण हैं. सियासत में एंट्री केबाद ऐक्टिंग का क्या होगा, तो कमल हासन ने कहा अगर मुझे किसी संवैधानिक पद पर रहनाहै, तो ऐक्टिंग छोड़नी होगी. जुड़ा रहूंगा, लेकिन सक्रिय भागीदारी नहीं कर पाउंगा.केरल के मुख्यमंत्री के पी विजयन के साथ कमल हासन.वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी के काम की लंबे समय से आलोचना कर रहे हैं.वो वक्त-बेवक्त समाज से जुड़े मुद्दों के साथ ही सियासत पर भी ट्वीट करते रहते हैं.उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि काम नहीं तो पैसा नहीं, सिर्फ सरकारी कर्मचारियों केलिए क्यों? रिसॉर्ट में सौदा करने वाले नेताओं के बारे में क्या राय है." No workno pay only for Govt. Employees?. How about horse trading politicianslanguishing in resorts? — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 15, 2017माननीय न्यायालय ने हड़ताल कर रहे शिक्षकों को चेतावनी दी है. मैंने अदालत से उनविधायकों के खिलाफ भी इसी तरह ही चेतावनी जारी करने को कहा है, जो काम नहीं करते.The honourable court warns teachers on strike. I beseech the court to issuesimilar warnings to those MLAs who desist from attending work — Kamal Haasan(@ikamalhaasan) September 15, 2017इसके अलावा भी कमल हासन ने कई अलग-अलग मौकों पर तमिलनाडु की राजनीति के साथ हीपत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से संबंधित विवादों पर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखीहै.We made justice system.Use it correct it.We can.Do not insult & abuse it.Ourconstitution, is robust enough 2 take all debates.Bring it on— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 8, 2017Silencing a voice with a gun is the worst way to win a debate. Condolence to allthose who are grieving Gauri Lankesh's demise. — Kamal Haasan (@ikamalhaasan)September 7, 2017My aim is a better Tamilnadu.Who dares to strengthen my voice? DMK AIADMK &parties R tools to help. If those tools R blunt find others. — Kamal Haasan(@ikamalhaasan) August 15, 2017 If one state's CM should resign for a mishap & corruption under his govt. Howcome no party calls for resignation in TN. Enough crimes done — Kamal Haasan(@ikamalhaasan) August 15, 2017Am against corrupttion.I am not against A party All guilty of it I revoltagainst Revolutionists are not afraid of death or failure. Are u?— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 26, 2017If you still want me to apoligize I will. No one is above law ...except yourgods. God is no reason just a ruse for some. — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July14, 2017रजनीकांत ने भी अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है.तमिलनाडु में राजनीति को साफ-सुथरा करने के लिए कमल हासन सबसे बड़े सुपर स्टाररजनीकांत की भी मदद लेना चाहते थे. वो कहते थे- 'अगर रजनीकांत राजनीति में आते हैं,तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा. प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद हम दोनों हमेशा सेही अपने पेशे से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं. वो राजनीति में आते हैं तो हमदोनों को राजनीतिक विषयों पर बात करने में कोई परेशानी नहीं होगी.' लेकिन रजनीकांतने कमल हासन से पहले ही अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. अब कमल राजनीति मेंआने को तैयार हैं. 21 फरवरी से ही पूरे तमिलनाडु की यात्रा करेंगे. 16 जनवरी कोउन्होंने मीडिया से कहा था- 'यात्रा की शुरुआत में मैं अपनी राजनैतिक पार्टी कीघोषणा करना चाहता हूं. कुछ समय से तमिलनाडु की राजनीति को तोड़ने की कोशिश की जारही है. मेरे विचार और काम लोगों की एक सामुहिक आवाज को बुलंद करना है.' कमल हासनके पास अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करने के लिए तकरीबन एक महीने का वक्त बचा है.ऐसे में उन्हें सियासत को ठीक से परखकर ही मैदान में उतरना होगा. अपनी ग्लैमरस छविको भुनाने के दौरान कमल हासन को ये भी याद रखना होगा कि जिन लोगों ने इस छवि केसहारे सियासत में कदम रखा है, चाहे वो करुणानिधि हो या जयललिता, इनपर भ्रष्टाचार केइतने आरोप लगे हैं कि उसके आगे उनकी ग्लैमरस छवि पूरी तरह से फीकी पड़ जाती है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:क्या इन चार मौतों की जिम्मेदारी लेंगे कमल हसन और रजनीकांत?नेता रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर पहली स्पीच में क्या बोला?फिल्मों के वो पांच बड़े चेहरे, जो राजनीति में धड़ाम हो गएक्या फिर सिनेमा से मिलने जा रहा है तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री?कौन कहता है कि रजनीकांत ने अब जाकर राजनीति शुरू की है!राजनीति ने रजनीकांत को ज्वाइन कर लिया हैतो अब तय हो गया कि तमिलनाडु में कमल हासन आ रहे हैं नेता बनकरहिंदू ग्रंथ की कमियां निकालने वाला हर इंसान मुसलमान नहीं होताजलीकट्टू से कम नहीं हैं ये जानवरों से होने वाले खूनी खेलवीडियो में रजनीकांत के बहाने समझिए दक्षिण भारत में सिनेमा का पॉलिटिकल कनेक्शन