The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kader Khan: What has Anupam Kher done to deserve Padma award

पीएम की तारीफ के अलावा अनुपम खेर ने क्या कियाः कादर खान

कादर खान ने कहा कि मुझे अवॉर्ड न दो, कोई बात नहीं. ये तो बताओ कमी कहां रह गई.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2016, 12:33 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पद्म अवार्ड्स पर अब लिजेंडरी एक्टर कादर खान बमके हुए हैं. सीधा निशाना है अनुपम खेर पर. कहा कि अनुपम खेर ने पद्म भूषण पाने लायक क्या काम किया है. प्रधानमंत्री की तारीफों के अलावा. कादर खान ने कहा कि इन पुरस्कारों में इमानदारी हो गई है खतम. सबके सब बिके हुए हैं. मतलबी लोग हैं. अदब करना भूल गए हैं और निपट स्वार्थी हुए जा रहे हैं लोग. वो बोले कि मेरा नाम अवॉर्ड के लिए सुझाने वालों का शुक्रिया. मुझे नहीं मिला इसका मलाल नहीं. जिनको मिला है मैं उनके जितना काबिल नहीं नहीं हूं. मैं सरकार के फैसले का विरोध नहीं करता लेकिन इतना जानने का हक तो है ही कि मुझमें कहां रह गई. फिलिम लाइन वालों से गुजारिश की कि पॉलिटिक्स से दूर रहो. ये तुम्हारा काम नहीं है.

Advertisement

Advertisement

()