कबीर बेदी ने अपनी जिंदादिली को एक बार फिर साबित करते हुए 70वें जन्मदिन पर अपनीगर्लफ्रेंड परवीन दुसांज से शादी कर ली. ये कबीर बेदी की चौथी शादी है. 16 जनवरी कोकबीर 70 के हुए. और एक दिन पहले यानी 15 जनवरी को ब्याह कर के कबीर ने खुद दिया येतोहफा. परवीन 42 साल की हैं. "मैं हर उस इंसान को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिसनेमुझसे प्यार किया है, मुझे बधाई दी, मुझे सराहा, और मेरे लिए हमेशा अच्छे की कामनाकी. मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाऊंगा. यकीन मानिए आने वालेसमय बहुत अच्छा होगा." कबीर ने कहा . कबीर और परवीन ने 14 जनवरी को गुरुद्वारे जाकर दुआ मांगी, और 15 जनवरी को कर ली शादी. शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदारआए. लल्लन शादी में तो गया नहीं. पर गुलशन ग्रोवर की बात सुनकर खुश हो गया है. "मैंकबीर की बहुत इज्जत करता हूं. इस इंडस्ट्री के सबसे प्यारे इंसान है वो. मैं उनकोदिल से बधाई देते हुए उनके लिए 10 और शादियों की कामना करता हूं." पिछले कई सालोंसे परवीन कबीर की जानेमन थीं. फाइनली दोनों ने शादी करना तय कर लिया. ये रही वोतस्वीरें जो परवीन ने ट्विटर पर लगाईं. पूजा बेदी का ट्वीट भी इंट्रेस्टिंग था.ट्वीट में उन्होंने लिखा, "हर परियों की कहानी में एक बुरी सौतेली मां होती है. औरमेरी वाली घर आ चुकी है." पर उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया. ट्वीट मजाकिया था यासीरियस ये तो पूजा ही जानें. बहरहाल, उनकी लेटेस्ट मम्मी उनसे चार साल छोटी हैं.कबीर इससे पहले तीन शादियां और कर चुके हैं. सबसे पहली वाइफ और पूजा की मम्मी थींओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी. दूसरी पत्नी ब्रिटिश मॉडल सूसन हम्फ्रीज थी. और तीसरीथी रेडिओ और टीवी प्रेजेंटर निकी बेदी जिनसे कबीर ने 2005 में तलाक लिया था.