कभी ख़ुशी कभी ग़म नाम की एक बड़ी चाट फिल्म आई थी जो इतनी चाट थी कि हम उसे चाह कर भीभूल नहीं सकते. वैसे तो फिल्म के सारे कैरेक्टर पर्याप्त ओवरएक्टिंग किए रहे मगरजिसे हम सबसे ज्यादा याद रखते हैं वो है पू. मने पूजा. मने करीना कपूर (खान) औरफिल्म में काजोल की छोटी बहन.एक लड़की ने पू के बचपन का किरदार किया था. सलवार सूट इत्यादि पहनती थी. याद आया? वोबच्ची बड़ी हो गई है दोस्तों. ऑब्वियसली. मगर क्या आप जानना चाहेंगे वो बच्ची अबक्या कर रही है?A still from #jayadev #malvikaraajA post shared by Malvika Raaj(@malvikaraaj) on May 11, 2017 at 1:23am PDTछोटी पू का रोल किया था मालविका राज ने. और ये इतने बड़े फ़िल्मी खानदान से आती हैंकि जानकर शॉक लग जाएगा.याद हैं ये एक्टर जो हमेशा पुलिस वाले बनते थे थे? इनका नाम है जगदीश राज. ये पैदाही पुलिस वाले का रोल करने के लिए हुए थे. कुल 144 फिल्मों में पुलिस वाले का रोलकिया है. मालविका राज इन्हीं की नातिन हैं. कभी ख़ुशी कभी ग़म के पहले मालविका'शिकार' नाम की फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी थीं. मगर कभी ख़ुशी...के बाद उनके पापा ने उनका फिल्मों में काम करना बंद करवा दिया.Always remember to be Happy because you never know who's falling in love withyour smile 😁 #saycheese #keepsmiling outfit: @pawanandpranav photographer:@beejlakhani Hair&Makeup : @aartiharianiA post shared by Malvika Raaj(@malvikaraaj) on Oct 14, 2017 at 5:17am PDTवजह ये थी कि मालविका बहुत खुराफाती थीं. अगर एक्टिंग करतीं तो पढ़ाई को सीरियसलीनहीं लेतीं. उनके पापा ने तय किया कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी. उसके बाद हीएक्टिंग की ओर वापस आएंगी.मालविका ने बड़े होने के बाद तेलुगु सिनेमा से एक्टिंग में वापसी की. बीते साल उनकीफिल्म जयदेव आई थी.मालविका दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लेती हैं. और फ़िलहाल बॉलीवुड में लॉन्च होने कीतैयारी में हैं. उनकी फिल्म 'कैप्टेन नवाब' आने वाली है. जिसमें उनके साथ इमरानहाशमी होंगे.