जस्टिस काटजू और मधु किश्वर का झगड़ा हुआ, काटजू बोले 'बहुत सुंदर हो', मचा बवाल!
काटजू ने ट्वीट डिलीट किया, पूरी बहस देख सोशल मीडिया सन्न है...

सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में ट्विटर पर उनका एक ट्वीट वायरल हुआ, जोकि एक लंबी बहस के बाद सामने आया. इसमें उन्होंने मधु पूर्णिमा किश्वर (इंडियन कॉमेंटेटर, लेखक) को कहा, 'तुम बहुत सुंदर हो मधु.' हालांकि काटजू ने कुछ समय बाद ही ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया.

19 अप्रैल को जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक न्यूज़ वेबसाइट को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले 25-30 सालों से वो रमजान के आखिरी शुक्रवार को रोज़ा रखते हैं. और उन्होंने कहा कि वो अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा करते हैं. साथ ही उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों से भी ऐसा करने की अपील की. इस इंटरव्यू का लिंक उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया. शेयर करते ही मधु पूर्णिमा किश्वर ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,
'आप जैसे धिम्मियों की वजह से ही कश्मीरी हिंदू बदहाल और बेघर हुए हैं. मार्कंडेय काटजू आपने अपना कैरियर बना लिया, परंतु अपने समाज को भेड़ियों के हवाले करके रोज़ा इफ़्तार कर रहे हैं. आप मज़हब क़बूल कर लो लेकिन अपना नाम (मार्कंडेय ) त्याग दो.'
इसी का जवाब देते हुए जस्टिस काटजू ने कहा,
‘मधु किश्वर आप मुझसे मत उलझिए. मैं आपको चेतावनी देता हूं. वरना आप पछताओगी. आप अपनी हदें पार कर रही हैं. आपके राजनीतिक दोस्त आपका ट्वीट देखकर खुश होकर आपको इनाम दे सकते हैं. लेकिन इन तरकीबों को आप मेरे ऊपर मत आजमाएं. इन्हें दूसरों के साथ आजमाएं.’

काटजू के इतनी बातें बोलने के बाद मधु किश्वर ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जस्टिस मार्कंडेय काटजू,
'हम सभी धिम्मी रहे हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं. मैं एक अच्छी और गांधीवादी धिम्मी थी. लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद से हमें इस्लाम के बारे में जानने को मिला है.
पैगंबर (PBUH)के जीवन के बारे में जानने के बाद, मैं अपने सहित हमारे सामूहिक धिम्मवाद पर चकित महसूस करती हूं.'
इसके बाद ये बहस आगे बढ़ी और काटजू ने कहा,
‘मधु किश्वर मुझ पर पर्सनल अटैक कर रही हैं, जबकि मैंने उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा है. इससे मधु किश्वर ने दिखा दिया कि वो बेशर्म हैं और खुद को ओवरस्मार्ट समझती हैं. उनको लगता है कि ऐसा करके उनके राजनीतिक आका खुश होंगे और उनको इनाम देंगे.'

ये सब कहने के बाद उन्होंने मधु किश्वर को सुंदर कह दिया. इसके जवाब में मधु किश्वर ने पूछा,
‘जस्टिस मार्कंडेय काटजू मुझे कभी किसी शीशे ने सुंदर नहीं कहा, आप जैसे पारखी को कैसे ग़लत फ़हमी हो गई?’
जवाब में जस्टिस काटजू ने कहा,
‘क्या आपने स्नो व्हाइट मूवी की सास के आइने के बारे में नहीं सुना है?’

इसके बाद जस्टिस काटजू ने मधु किश्वर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें 'धिम्मी' कहकर उनका अपमान किया है. और मधु किश्वर ने खुद को सत्ताधारी दलों को बेच दिया है.
वीडियो: जस्टिस काटजू का बड़ा आरोप- CJI बोबडे किसी और जज को बोलने ही नहीं देते!

