ट्रंप के बेटे ने भारतीयों के बारे में कुछ अच्छा कहा!
पर विवादास्पद रहे हैं ट्रंप के सुपुत्र.
Advertisement

फोटो - thelallantop
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. जैसा कि रिवाज़ है जीतने के बाद स्पीच दिए. ये भी रिवाज़ है कि हारने वाले को बधाई दी जाए. पता नहीं ये रिवाज़ अगले को चिढ़ाने के लिए है या बस यूं ही ह्यूमन स्पिरिट दिखाने के लिए ऐसा होता है. ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को अच्छी लड़ाई लड़ने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा हिलेरी ने काफी मेहनत की है. अब वक्त है अमेरिका के लिए एक होने का. मैं हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं. चाहे वो रिपब्लिकन हों, डेमोक्रेट्स हों या इंडिपेंडेंट हों, उन्हें एक होना चाहिए. जिन लोगों ने मेरा समर्थन नहीं भी किया, उम्मीद है वो भी मुझे आगे के लिए सुझाव देंगे और देश को एक करने में मदद करेंगे.
''जैसा मैंने पहले कहा कि हमने कैंपेन नहीं, एक मूवमेंट चलाया था. इस मूवमेंट में हर धर्म, नस्ल, बैकग्राउंड के लोग शामिल होंगे. हम अमेरिका को इसके सपनों की तरफ ले जाएंगे. हर अमेरिकी को मौक़ा मिलेगा. जिन लोगों को भुला दिया गया है उन्हें भुलाया नहीं जाएगा.हमें अपने शहरों को ठीक करना है. हमें अपने हाईवे, पुल, सुरंग ठीक करने हैं. हमारे पास एक अच्छा इकॉनमिक प्लान है. हमें अपनी ग्रोथ को दुगुना करना है. हम दूसरे देशों से अच्छे रिश्ते रखेंगे. कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं है. कोई भी चैलेंज बहुत बड़ा नहीं है.''
इंडिया के बारे में अलग से तो डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनके बेटे एरिक डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों को क्रेडिट दिया. एरिक 32 साल के हैं. उन्हें जूनियर ट्रंप भी कहा जाता है. पापा की जीत पर काफी खुश थे. चुनाव में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने भारतीय-अमेरिकी लोगों को थैंक यू बोला. एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने ये बात बताई. इससे पहले भी वो भारतीय-अमेरिकी लोगों के वोट खींचने के लिए मंदिर घूम रहे थे. वहां आरती की थी. ट्रंप ने भी अपनी टोन में बोला था 'अबकी बार, ट्रंप सरकार'. एरिक ट्रंप की वाइफ सारा ने दिवाली वर्जीनिया के एक मंदिर में मनाई.
ये स्टोरी निशान्त ने की है.
ये भी पढ़ें -
ट्रंप तो राष्ट्रपति बन गए, लेकिन यूपी के इस गांव के लोग बहुत दुखी है
ट्रंप और हिलेरी से अलग भारतीयों के लिए ये एक अच्छी खबर है
स्पेशल रिपोर्ट, सीधे फ्रॉम अमेरिका, एक सांस में खींच जाओकौन कितना कलाबाज: अमरीकी चुनावी सर्कस की अटकलेंडॉनल्ड ट्रंप तो इंडिया और हिंदुओं के जबरा फैन निकलेजो भी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बने, वो 100 दिन में मोदी से मिल ले, वरना…
.webp?width=60)

