The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Juhi Chawla trending on twitter after appreciating Narendra Modi in the protest against free Kashmir placard

ट्विटर पर जूही चावला अचानक ट्रेंड क्यों करने लगीं?

जूही ने PM मोदी पर बड़ी बात बोली है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2020, 09:18 AM IST)
Img The Lallantop
जूही चावला स्टेज पर जनता से पूछ रही थीं कि कितने लोग हैं, जिन्होंने पांच सालों में छुट्टी ली है?
Quick AI Highlights
Click here to view more

जूही चावला. ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तारीफ कर रही हैं. जूही बीजेपी समर्थित एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंची थीं. ये प्रोटेस्ट 'फ्री कश्मीर प्लेकार्ड' के खिलाफ था, जिसे राइटर महक मिर्जा प्रभु लेकर आई थीं, मुंबईमें जेएनयू हिंसा के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान. इस प्रोटेस्ट में जूही के साथ बीजेपी मेंबर और एक्टर दलीप ताहिल भी मौजूद थे.

पहले जूही का वीडियो देख लीजिए:

इस प्रोटेस्ट में बीजेपी के लीडर सुधीर मुंगतिवार, गोपाल शेट्टी और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दादर में वीर सावरकर स्मारक पहुंचे थे. यहीं जूही भीड़ को एड्रेस करते हुए कहा,

आप में से कितने लोग हैं जिन्होंने पिछले पांच साल में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है. मैं किसी पार्टी या पॉलिटिक्स की बात नहीं कर रही हूं. मैं एक इंसान के बारे में बात कर रही हूं, जो हमारे प्रधानमंत्री हैं और जो लगातार हमारे देश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. हमसे सीएए को लेकर राय जानना चाहते हैं, लेकिन हमने अभी तक इस मुद्दे को समझा नहीं है, न ही बाकी लोगों ने समझा है, तो आप क्यों हमसे एक प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं? मैं कहती हूं कि अगर आप किसी पर एक उंगली उठाते हैं, तो आपकी तीन उंगलियां आपकी तरफ प्वॉइंट हो जाती है. मुझे लगता है कि हम रिएक्ट करना बंद करें और सोच-समझकर रिस्पॉन्ड करना शुरू करें.

एक्टर दलीप ताहिल ने कहा-

जेएनयू में चल रही समस्याएं सीएए से जुड़ी हुई हैं. स्टूडेंट्स का विश्वविद्यालयों में प्रोटेस्ट स्क्रिप्ट का हिस्सा है और सब पूरी तरह से नियोजित है.

जूही चावला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे दीपिका की जेएनयू वाली तस्वीरों, जावेद अख्तर के वीडियो, अनुराग कश्यप के ट्वीट्स के साथ शेयर कर रहे हैं.

सीएए और जेएनयू हिंसा को लेकर बॉलीवुड कुछ धड़ों में बंट चुका है. अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, तापसी पन्नू, गौहर खान, ऋचा चड्ढा, दीपिका पादुकोण, शबाना आज़मी, जावेद अख्तर जैसे सेलेब्स खुले तौर परविरोध जाहिर कर रहे हैं. वहीं कई स्टार्स ने इस मसले पर मौन धारण कर रखा है.


Video : जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा पर खुलकर बोले अनिल कपूर और शबाना आज़मी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()