लखनऊ : जज को पीटकर गुंडों ने बोला - "न्यायाधीशी धरी रह जाएगी", बंदूक भी छीन ले गए!
"भूल जाओ वरना जान से मार देंगे"

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जज और उनकी पत्नी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आ रहा है (Judge and wife thrashed in Lucknow UP). आरोप है कि करीब दो दर्जन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से उन पर हमला किया. फिर वो कथित तौर पर जज की राइफल और रिवॉल्वर तक लूट ले गए. खबर है कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पहले प्लॉट की दीवार गिराईआज तक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाले शोभा नाथ सिंह पेशे से जज हैं. वो यहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं. जज शोभा नाथ ने बताया कि उन्होंने 2 नवंबर को अपने प्लॉट नंबर 211 और 197 पर निर्माण के काम के लिए 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि आस पास रहने वाले लोगों ने मिलकर वो दीवार गिरा दी. इतना ही नहीं वो लोग कथित तौर पर कंस्ट्रक्शन का सामान भी लेकर चले गए जिसमें 60 बोरी सीमेंट, मोरंग और बालू था.
लाठी-डंडों के साथ घर में घुसेआरोपियों में अब्बास, शमशाद पुत्र अली मुहम्मद, इरफान और उसकी पत्नी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने पुलिस को शिकायत में बताया
FIR के मुताबिक, आरोपी उनका फोन भी लूटकर ले गए जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी.
साउथ जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने आजतक को बताया कि मामले पर पीड़ित जज की तरफ से तहरीर लेकर मुकदमा लिख दिया गया है. प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद पर भी जांच की जा रही है.
देखें वीडियो- लखनऊ में पार्क में टहल रहे युवक को पिटबुल ने हमला कर घायल कर दिया, मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज

.webp?width=60)

