The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jp morgan executive lorna hajdini sexually abused brown boy indian banker lawsuit filed

JP Morgan की अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप, इंडियन कलीग को सेक्स के लिए किया मजबूर!

JP Morgan Executive: मुकदमे के मुताबिक, ऑफिस के एक डेस्क से ये सब कुछ शुरू हुआ. एक बार लोर्ना ने जॉन को अपने घर ड्रिंक्स पर इन्वाइट किया था. लोर्ना ने कथित तौर पर जॉन से कहा, ‘अगर तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी. याद रखना तुमपर मेरे बहुत एहसान हैं.’

Advertisement
pic
1 मई 2026 (अपडेटेड: 1 मई 2026, 11:53 AM IST)
jp morgan executive
लोर्ना हजदिनी कथित तौर पर पीड़ित को 'ब्राउन इंडियन बॉय' कहकर चिढ़ाती थीं. (फोटो-लिंकडिन)
Quick AI Highlights
Click here to view more

JP Morgan Chase & CO. (JPMC) कंपनी के एक भारतीय कर्मचारी ने महिला सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न, नस्लीय उत्पीड़न और पेशेवर दबाव डालने का आरोप लगाया है. अमेरिका स्थित इस इन्वेस्टमेंट बैंक से जुड़े केस की याचिका न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट में 27 अप्रैल को दर्ज की गई. बताया गया कि कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हजदिनी (Executive Director Lorna Hajdini) पर कर्मचारी को नशीली दवा देने और बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सब कुछ करीब 2 साल चल रहा था. पीड़ित ने अपनी पहचान गुप्त रखकर बदले हुए नाम जॉन डो (John Doe) से केस दर्ज किया है. अपनी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा हैं. इसके बावजूद लोना ने कई बार उन्हें फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया. जॉन का आरोप है कि लोना उन्हें ‘ब्राउन बॉय इंडियन’ बुलाती थीं. कोर्ट में दाखिल केस के मुताबिक, ऑफिस डेस्क से ये सब कुछ शुरू हुआ. एक बार लोर्ना ने जॉन को अपने घर ड्रिंक्स पर इन्वाइट किया था. इतना ही नहीं शिकायत में दावा किया गया है कि उन्हें सेक्स स्लेव बनने के लिए सीनियर महिला अधिकारी ने मजबूर किया. शिकायत के मुताबिक, लोर्ना ने जॉन से कहा, ‘अगर तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी. याद रखना तुम पर मेरे बहुत एहसान हैं.’

क्या है पूरा मामला? 

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में सामने आया कि लोर्ना उसे डेट रेप ड्रग नाम की नशीली दवा देती थी ताकि वो फिजिकल रिलेशन बनाते हुए परफॉर्म कर सकें. शुरुआत में जॉन ने विरोध किया. दूसरे कमरे में रह रहीं एक महिला से मदद मांगी, लेकिन अनसुना कर दिया गया. लोर्ना ने धमकी दी थी कि अगर वो उसकी बात नहीं मानता है तो कंपनी से निकाला भी जा सकता है. कई बार लोर्ना खुद जॉन के घर जातीं. उससे जबरदस्ती यौन संबंध बनाने की कोशिश करतीं. और जब वे इस बात से इनकार करते तो उन्हें और उनकी बीवी को भला-बुरा कहतीं. नस्लीय टिप्पणी करतीं. रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में लोर्ना ने नशीली दवा देने वाली बात क़ुबूल ली.

SUPREME COURT
जॉन की तरफ से दायर की गई याचिका. 
कंपनी ने क्या कहा?

मई 2025 में भी जॉन ने JPMC को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने नस्लीय टिप्पणी, यौन उत्पीड़न और सेक्स अब्यूज़ के पैटर्न के बारे में बताया था. तब बैंक ने ये कहकर शिकायत रद्द कर दी थी कि इसको सपोर्ट करते हुए कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं. जॉन के वकील डेनियल जे. कैसर ने बताया कि जॉन को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. वो इस वक़्त PTSD (पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से गुज़र रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि लोर्ना अभी भी उस कंपनी में काम करती हैं, लेकिन जॉन को दूसरी जॉब अभी तक नहीं मिली है. कैसर ने बताया कि जॉन ने न्याय और वित्तीय हर्जाने की मांग की है. इस मामले में जॉन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है, लेकिन JPMC या लोर्ना हजदिनी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

वीडियो: इंडोनेशिया के रिसॉर्ट से तौलिया, चम्मच चुराते पकड़े गए भारतीय टूरिस्ट्स

Advertisement

Advertisement

()