बिहार: अवैध शराब से हुई मौत का मामला कवर कर रहे पत्रकार को पुलिस ने पीटा, माइक तोड़ दिया
ऐसा बताया जा रहा है कि अवैध शराब से जुड़े सवाल पर पुलिस ने पत्रकार को पीटना शुरू कर दिया.

बिहार (Bihar) के सारण में पुलिस पर एक पत्रकार की पिटाई करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पत्रकार के सवाल से भड़की पुलिस ने भरी भीड़ में पत्रकार को मारना शुरू कर दिया. उसने पत्रकार का माइक भी तोड़ दिया. इस घटना का वीडियो भी आया है, जिसमें पुलिस भीड़ के बीच पत्रकार पर हाथ उठाते दिख रही है.
मौत के मामले की जांच करने पहुंची थी पुलिसआजतक से जुड़े आलोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला सारण जिले के गरखा थाना इलाके का है. यहां के औढ़ा माल गांव में गुरुवार, 11 अगस्त को एक शख्स की मौत हो गई थी. कहा गया कि शख्स की मौत अवैध शराब पीने से हुई थी. मृतक का नाम अलाउद्दीन खान बताया गया है. वह 35 साल के थे. इस मामले की जानकारी मिलते ही गरखा थाने की पुलिस और मढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी.
पत्रकार के सवाल पर पहले चुप रही पुलिसजब इस संदिग्ध मौत के मामले में गरखा थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ पहुंचे थे, उस दौरान एक स्थानीय पत्रकार भी मौजूद था. पत्रकार का नाम अनूप बताया जा रहा है. वो पुलिस से लगातार इस मौत को लेकर सवाल कर रहे थे. पत्रकार के सवाल पर पहले तो पुलिस काफी देर तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने अनूप की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान पत्रकार का माइक भी टूट गया.
अवैध शराब को लेकर सवाल किया थाबताया जा रहा है कि पत्रकार अनूप ने जहरीली शराब से जुड़ा सवाल पुलिस से किया था, जो स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरा. हालांकि स्थानीय लोगों को पुलिस का ये रवैया ठीक नहीं लगा. पत्रकार को पिटते देख गांव के लोग भी नाराज हो गए. सबने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
इससे पहले गुरुवार को बिहार पुलिस ने सारण अवैध शराब मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके नाम रामानंद मांझी, धर्मेंद्र राय, मोहन राय और प्रकाश सिंह. इसी महीने की शुरुआत में सारण में ही हुई इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी.
वीडियो- बिहार: शराब पीने-रखने पर अब कांड हो जाएगा, सजा बताने वाला कानून पारित, नियम-कानून जान लीजिए

