राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन कैंडिडेट्स के नाम फाइनलकर दिए हैं. ये नाम हैं- संजय सिंह, नारायण (एनडी) गुप्ता और सुशील गुप्ता. इनमेंसंजय सिंह और एनडी गुप्ता के नाम तो पचा लिए जा रहे हैं, लेकिन कुमार विश्वास कोटिकट न मिलने और सुशील गुप्ता को टिकट मिलने पर रार बढ़ गई है. केजरीवालपर राज्यसभा की टिकट बेचने के आरोप लग रहे हैं.अरविंद केजरीवाल और सुशील गुप्तासुशील गुप्ता का नाम फाइनल होने के बाद पत्रकार अनंत विजय ने ट्वीट किया कि'राज्यसभा की सीट 100 करोड़ रुपए में बिकी. विश्वास नहीं होता, लेकिन अगर ऐसा हुआहै, तो ये लोकतंत्र का सबसे काला दिन है.' देखिए अनंत विजय का ट्वीट.राज्यसभा की सीट सवा सौ करोड़ में बिकी। विश्वास नहीं होता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तोलोकतंत्र का सबसे काला दिन होगा।— Anant Vijay (@anantvijay) January 2, 2018अनंत के बाद दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि सुशील गुप्ता कोकैंडिडेट बनाए जाने की वजह बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा, 'मैं कोई आरोप नहीं लगारहा हूं. मैं सारी सच्चाई जानता हूं. दीवारों पर बड़ा-बड़ा लिखा हुआ है. 100 करोड़रुपए केजरीवाल को देकर आए. मैं सुशील गुप्ता को अच्छी तरह जानता हूं. वो मेरेलोकसभा क्षेत्र में रहते हैं और उनसे मेरा पुराना परिचय है. स्कूल और हॉस्पिटलचलाते हैं. उनकी बहुत ज़मीन है दिल्ली में. वो 5 हज़ार करोड़ के मालिक हैं.'दिल्ली में बीजेपी से सांसद प्रवेश वर्मासुशील गुप्ता के चयन का इतना विरोध इसलिए हो रहा है, क्योंकि वो पहले कांग्रेस मेंथे और जल्दी ही 'आप' में शामिल हुए हैं. 'आप' से सुशील का राज्यसभा टिकट फाइनल होनेके बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट करके बताया कि सुशील ने 40 दिनोंपहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. जब सुशील माकन को अपना इस्तीफा देने गए, तोमाकन ने उनसे वजह पूछी. सुशील ने बताया कि उन्हें राज्यसभा टिकट का वादा किया गयाहै. माकन ने जब ये मानने से इनकार कर दिया, तो सुशील ने उनसे कहा, 'आप नहीं जानते'.देखिए माकन का ट्वीट:On 28th Nov, Sushil Gupta came to submit his resignation-I asked him-“Why”?“सर,मुझे राज्य सभा का वायदा करा है”-was his answer!“संभव नहीं”-I smiled “सर आप नहीं जानते..”-He smiledLess than 40 days-Less said the better!Otherwise,Sushil is a good man known for his charity! pic.twitter.com/DgrYhVaFJA— Ajay Maken (@ajaymaken) January 3, 2018'आप' के राज्यसभा कैंडिटेट्स का नाम फाइनल होने से पहले दिल्ली में 'आप' की PAC कीबैठक हुई थी. इस बैठक में पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल औरउप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो थे, लेकिन पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे कुमारविश्वास और संजय सिंह नहीं थे. इन्हीं दोनों के नाम पर अटकलें चल रही थीं, जिनमेंसे संजय सिंह का टिकट तो फाइनल हो गया, लेकिन कुमार विश्वास को राज्यसभा कैंडिडेटनहीं बनाया गया.राज्यसभा कैंडिटेट न बनाए जाने पर कुमार विश्वास ने क्या-क्या खुलासे किए, यहांक्लिक करकेपढ़ें.'आप' नेता और पूर्व पत्रकार आशुतोषPAC की इस मीटिंग में 'आप' के वरिष्ठ नेता और पूर्व-पत्रकार आशुतोष पहुंचे थे,लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कैंडिडेट्स बनाए गए नामों का खुलकर विरोध कियाऔर विरोध जताने के बाद मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले आए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल पर क्या-क्या इल्ज़ाम लगा कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ी!एक इंटरव्यू और कुमार विश्वास ने बीजेपी, कांग्रेस, राहुल, लालू, केजरीवाल सबको धोडालाकश्मीर, कुलभूषण और केजरीवाल पर कुमार विश्वास का ‘बोल्ड’ वीडियो