The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jos Buttler played a fantastic inning against Pakistan in 2nd test but his bat may lead him to controversy

IPL में 5 पचासे मारने वाला ये खिलाड़ी पाक बॉलरों को टेस्ट में भी टी20 की तरह मार रहा है

पर इनके बल्ले पर जो लिखा है, उससे विवाद भी हो सकता है.

Advertisement
pic
3 जून 2018 (अपडेटेड: 3 जून 2018, 04:04 PM IST)
Img The Lallantop
जोस बटलर पाकिस्तान के बॉलरों को खूब धोया जिससे इंग्लैंड ने ये मैच जीत लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल में एक टीम थी राजस्थान रॉयल्स जो इस बार तीन ही चीजों की वजह से आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची. जोस बटलर, जोस बटलर और जोस बटलर. चौथी कोई वजह नहीं थी. बटलर ही वो खिलाड़ी थे, जिनके अकेले के दम पर राजस्थान ने आधे आईपीएल के बाद वापसी की थी और प्लेऑफ में जगह बना ली थी. बंदे ने बैक टु बैक पांच पचासे लगाए थे. हालांकि वो आखिर तक आईपीएल में नहीं टिके और राजस्थान एलिमिनेटर में बाहर हो गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बटलर को इंग्लैंड टीम जॉइन करनी थी, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी थी. पहला टेस्ट तो इंग्लैंड ने गंवा दिया. मगर दूसरे में इंग्लैंड ने वापसी की है. इसमें दो वजहे हैं. एक इंग्लैंड के बॉलर और दूसरे जोस बटलर.
पाकिस्तान के विरुद्ध बल्लेबाजी करते बटलर.
पाकिस्तान के विरुद्ध बल्लेबाजी करते बटलर.

इंग्लैंड ने फर्स्ट इनिंग में पाकिस्तान को 174 रन पर आउट कर दिया था. फिर आई इंग्लैंड की बैटिंग, जिसमें सबसे ज्यादा 80 रन बटलर ने ही बनाए. 101 बॉलों पर. 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से. इसमें भी खास बात ये रही कि बटलर ने अपनी ये इनिंग आखिर में टी20 स्टाइल में खेली. माने तेजी से. ऑलआउट होने के पहले के तीन ओवर ही देखें तो बटलर ने आखिरी ओवर में 15 रन निकाले. इसके पहले के ओवर में 10 रन मारे. और उसके पहले के एक ओवर में 11 रन. अगर आखिरी में एंडरसन ने अपना विकेट बचा लिया होता तो बंदे ने शतक भी मार दिया होता. हालांकि बटलर ने पाक बॉलरों को भूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पर इस इनिंग से ज्यादा चर्चा में है बटलर का बल्ला. देखें उसे -
बल्ले पर जो लिखा है वो विवाद का कारण बन सकता है.
बल्ले पर जो लिखा है वो विवाद का कारण बन सकता है.

बटलर के बल्ले पर लिखा हुआ है - फ@# इट. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर जमके शेयर हो रही है. कुछ लोग इसके मजे ले रहे हैं कि वो जो लिखा है, वैसा ही खेले तो कुछ लोग इसको गलत भी बता रहे हैं कि इतने बड़े खिलाड़ी के बल्ले पर ऐसी बात नहीं लिखी होनी चाहिए. देखने वाला होगा कि बटलर इस पर खुद क्या बोलेंगे, जाहिर सी बात है उनसे मीडिया ये सवाल पूछेगी तो है ही. खैर इंग्लैंड और पाक के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच मजेदार रहा. इंग्लैंड ने यह टेस्ट पारी और 55 रन से जीत लिया है.


ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया ने 27 रन पर मलेशिया को ऑलआउट किया, 142 रन से जीता मैच

वसीम अकरम: जिसे खेलने के लिए स्पेयर पार्ट्स चाहिए थे

फुटबॉल कैप्टन क्षेत्री ने ऐसा क्या बोला कि कोहली, रैना सब उन पर जान छिड़क रहे हैं

IPL सट्टेबाजी में फंसे अरबाज ने जो बोला वो खान परिवार की मुश्किलें बढ़ाने वाला है

वीडियो- IPL 2018 की सबसे बड़ी खोज साबित होगा 22 साल का ये लड़का

Advertisement

Advertisement

()