अमेरिकन सिंगर जॉन टैरिफा ने ‘डोंट गो’ नाम का एक वीडियो बनाया है. जो सोशल मीडियापर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने प्रेसिडेंट ओबामा को तह-ए-दिल सेयाद किया है. इसे देखकर आपको अपने छोटे भाई की याद आ सकती है. होता है न हर घर में,एक शरारती भाई. ये वीडियो इसलिए बना है. बिकॉज ओबामा का कार्यकाल नवंबर 2016 मेंखत्म होने जा रहा है. ऐसे में अमेरिका और पूरी दुनिया में इनके फैन लोग इस बात कोलेकर दुखी हैं कि ओबामा अब अमेरिका के प्रेसिडेंट नहीं रहेंगे.इस वीडियो सॉन्ग की कुछ लाइनें हिंदी में कुछ इस तरह हैं...छत की ओर एकटक देखना जबकि मैं पूरी तरह जगा हुआ हूं मैं भावुक हो रहा हूं ये अंदरही अंदर टूटने जैसा है और मैं उन सारी चीजों को याद कर रहा हूं वो सब जो आपने लोगोंके लिए किया है मुझे लगता है कि मैं सिर्फ इंसान हूं और क्या कह सकते हैं बाकीसबकुछ अंत में आता है पर मैं चाहता हूं कि आप अभी रुकें और मैं हर दम महसूस करताहूं कि हम लोग गिर रहे हैं. हमें आपकी जरूरत पड़ने वाली है मैं नहीं चाहता कि आपजाएं ओह ओह ओह ओ ओ नहीं, मैं नहीं चाहता कि आप जाएं ओह ओह ओह ओ ओhttps://www.youtube.com/watch?v=qtiyAFf9ix4 अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शनहोने जा रहा है. इसके लिएप्रेसिडेंशियल कैंडिडेट्स डॉनल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटनएक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं. भाषा का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहाहै.ऐसे में लोगों को ओबामा की सादगी और बड़प्पन याद आ रहा है.बराक ओबामा को हमेशा एकऐसे प्रेसिडेंट के रूप में याद किया जायेगा जिन्होंने अपने पोस्ट की गरिमा का हमेशाख्याल रखा. प्रेसिडेंट ओबामा20 जनवरी 2017 तक व्हाइट हाउस में रहेंगे. ओबामा व्हाइटहाउस में बच्चों और स्टाफ मेंबर्स के साथ किस तरह मस्तियां करते थे. स्पीच देने काउनका वो अलग अंदाज़. उनकी डांसिंग. सबके सामने ही उनका मिशेल को किस करना. इन्हीसारी चीजों का ज़िक्र इस ‘डोंट गो’ नाम के वीडियो में है. जिसे लोग आने वाले दिनोंमें बहुत मिस करने वाले हैं.--------------------------------------------------------------------------------(ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने लिखी है)